फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   khastal hal sadak

जनपद की खस्ताहाल सड़कों को बनवाने में बुंदेलखंड राज्यांश से देंगी रुपया

Sun, 07 Aug 2022 12:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
khastal hal sadak
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। विधान परिषद सदस्य रमा निरंजन जनपद की कुछ खस्ताहाल सड़कों को बनवाने के लिए बुंदेलखंड राज्यांश से रुपया देने को तैयार हैं इसके लिए उन्होंने पीडब्ल्यूडी मंत्री को पत्र भेजा है। इसमें बुढ़वार रोड से नेहरू नगर बाईपास रोड के लिए करीब एक करोड़ से अधिक की धनराशि बुंदेलखंड राज्यांश से देना शामिल है। यह जानकारी यहां आए उनके प्रतिनिधि आरपी निरंजन ने दी। उन्होंने एमएलसी की ओर से जनपद में कार्यों को देखने के लिए अतुल निरंजन को अपना प्रतिनिधि नियुक्त करते हुए उन्हें पत्र दिया। कहा कि जनपद से उन्हें सर्वाधिक 90 फीसदी लोगों ने उन्हें वोट दिया इसलिए विधायक निधि से यहां के कार्यों को प्राथमिकता देंगे।
विज्ञापन

शनिवार को सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में आयोजित एक बैठक के दौरान उन्होंने लोगों से अपने कामों की त्रुटियां दूर करने व विकास योजनाओं के लिए लोगों से सुझाव मांगे। बताया कि अभी उन्होंने बुंदेलखंड राज्यांश से जनपद की करीब 18-19 सड़कों की कार्ययोजना बनाकर पीडब्लूडी विभाग को भेजी है। इन सड़क की कार्ययोजना के मंजूर होने की संभावना है। इसके बाद एमएलसी प्रतिनिधि अतुल निरंजन से जनपद के लोगों की समस्या सुनने व निराकरण करने की बात कही। साथ ही जनपद में विकास की कार्ययोजना के सुझाव भी मांगे जिससे उन्हें प्राथमिकता से पूरा कराया जा सके। इस मौके पर भाजपा नेता हरिओम निरंजन, देवेंद्र गुरु, माखन पटेल सहित अन्य भाजपा के नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन

जनपद में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए एमएलसी प्रतिनिधि ने बताया कि जनपद की शिक्षा व्यवस्था को सुधारेंगे। निधि से पुस्तकालय को धनराशि दी जा सकती है कि नही। धनराशि देने का प्रावधान होने पर वह इस पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षा की किताबों के लिए दस लाख रुपये देंगे। प्रावधान न होने पर वह एक लाख रुपये स्वयं के देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आजादी के अमृत महोत्सव पर बांटे राष्ट्रीय ध्वज
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान के तहत एमएलसी प्रतिनिधि ने भाजपा नेताओं को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा वितरित किया। सभी को हर घर तिरंगा अभियान के दौरान घरों पर तिरंगा लहराने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed