फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Keep enough water for animals in the forest

Lalitpur News: जंगलाें में जानवरों के लिए रखें पर्याप्त पानी

Wed, 15 May 2024 03:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
Keep enough water for animals in the forest
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। वन संरक्षक व प्रभागीय निदेशक ने मड़ावरा वन क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया, साथ ही ट्रैप कैमरा लगाने के स्थान चिह्नित किए। इसके अलावा तेंदू पत्ता कलेक्सन की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने जानवरों को पीने के पानी की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
वन संरक्षक महावीर सिंह ने मड़ावरा व गौना वन क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने भालू के हमले वाले स्थानों को देखा। भालू के पगचिन्ह के आधार पर जंगलों में उनकी गतिविधि पर नजर रखी। साथ ही जंगलों में तेंदू पत्ता की पैदावार व गुणवत्ता को देखा। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी गौतम सिंह ने वन क्षेत्र के सभी जलस्रोतों के विषय में अवगत कराया। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है कि वह रात्रि के समय वन क्षेत्रों में प्रवेश न करें। मुख्य वन संरक्षक ने कहा कि वन क्षेत्रों में ध्यान रखा जाए कि पानी की तलाश में जानवर आबादी की ओर न आएं। जंगल में ही उनके लिए पानी की व्यवस्था रखी जाए।
विज्ञापन

---------------
फड़ों पर छाया और पानी के हों पुख्ता इंतजाम: वन संरक्षक ने तेंदू पत्ता के फड़ों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि तेंदू पत्ता के सभी फड़ों पर जहां पत्ता का कलेक्सन हो रहा है, उन स्थानों पर ग्रामीणों के पीने का पानी व छाया की उचित व्यवस्था रखी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article