फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   karva chauth celebrated

पहले देखा चांद, फिर किया पिया का दीदार

Thu, 05 Nov 2020 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
karva chauth celebrated
राजा राम मंदिर में करवा चौथ की पूजा करती महिलाएं - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। पति के दीर्घायु के लिए महिलाओं ने बुधवार को करवा चौथ का व्रत रखा। भगवान श्रीगणेश की पूजा अर्चना की और चांद को अर्घ्य देकर पति के दीर्घायु होने की कामना की। छलनी की ओट में चांद को देखकर पति के हाथों से जल ग्रहण किया और मुंह मीठा कर व्रत का पारण किया। शहर में कई जगह महिलाओं ने मंदिर व पार्क में सामूहिक रूप से भी करवा चौथ की पूजा की।
विज्ञापन

कोरोना काल के बाद करवा चौथ के व्रत को लेकर महिलाओं में सुबह से उत्साह का माहौल रहा। पूर्व में ही पूजन सामग्री, करवा, छलनी आदि की खरीदारी की गई थी। बुधवार की सुबह से ही महिलाओं ने पूजन अर्चन की तैयारी शुरू कर दी। भोर में महिलाओं ने ईष्ट देव की पूजा कर अपने कुल की परंपरा के अनुसार निर्जला व्रत का संकल्प लिया। इसके बाद अपनी परंपरा के अनुसार पूजा के लिए कढ़ी, चावल, खीर, पूड़ी, पुए, लड्डू, पंजीरी और पकवान तैयार किए। शाम को सज-धजकर शृंगार किया। पूजा के दौरान चौक डालकर घर के बड़े बुजुर्गों के साथ करवा चौथ की कहानी सुनी और अपना करवा भर कर पूजा की। चांद निकलने पर छत या बालकनी से पूजा-अर्चना कर चांद को अर्घ्य दिया। महिलाओं ने छलनी की ओट से चांद के दर्शन कर पति को देखा और आरती के बाद जल ग्रहण किया। पूजा पूरी होने के बाद महिलाओं ने पति और घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीष लिया। इस दौरान महिलाओं को पति और घर के बुजुर्गों से उपहार भी मिले। नगर के चौबयाना, आजादपुरा, तालाबपुरा, नेहरू नगर, वंशीधाम कालोनी, वृंदावन कालोनी, सिविल लाइन्स, बर्नी चौराहा, रिछारिया गली, महावीरपुरा, स्टेशन बाजार, रेलवे कालोनी समेत शहर के सभी स्थानों और तालबेहट, डोंगरा खुर्द, अर्जुन खिरिया, गुढ़ा खिरिया, जाखलौन, धौर्रा, पाली, बार, पुलवारा, नदनवारा, बांसी, जखौरा, देवगढ़, बिरधा, मड़ावरा, सैदपुर, अमझरा समेत सभी ग्रामीण इलाकों में करवा चौथ की धूम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed