फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   kar ki takkar se bike savar jija ki mot, sala ghayal

कार की टक्कर से बाइक सवार जीजा की मौत, साला गंभीर

Fri, 12 Feb 2021 02:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 02:17 AM IST
विज्ञापन
kar ki takkar se bike savar jija ki mot, sala ghayal
बाइक सवार दो युवक को चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। - फोटो : ???? ????
पुत्र पैदा होने की खुशी, पिता की मौत से मातम में बदली
विज्ञापन

ललितपुर। थाना पूराकलां क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ऐवनी के निकट ओरछा से दर्शन करके लौट रहे बाइक सवार जीजा साले को चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे जीजा की मौत हो गई, साला गंभीर रूप से घायल है। इसका उपचार तालबेहट में चल रहा है। युवक के यहां पहली संतान के रूप में दस दिन पहले ही बेटे का जन्म हुआ था, इसी खुशी में वह अपने साले के साथ ओरछा दर्शन के लिए गया था और लौटते समय यह हादसा हो गया।

थाना बार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पारौन निवासी रवि वंशकार (19) पुत्र कल्लू के यहां दस दिन पहले पहली संतान के रूप में पुत्र का जन्म हुआ था। परिवार में खुशियां मनाई जा रही थीं और बीते रोज बुधवार को दस दिन पूरे होने पर घर में दस्टोन कार्यक्रम का आयोजन था। गांव व रिश्तेदार कार्यक्रम में शामिल होने उसके घर पर पहुंच रहे थे। पहली संतान होने की खुशी में रवि अपने साले तालबेहट के ग्राम चुरावनी निवासी दिलीप (15) पुत्र खुशीराम के साथ ओरछा भगवान रामराजा सरकार के दर्शनों के लिए गया था और रात्रि में वह दोनों बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। अभी वह दोनों पूराकलां क्षेत्र के ग्राम ऐवनी ही पहुंचे थे कि एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उन्हें रौंद दिया, जिससे उनकी बाइक बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गई और दोनों जीजा, साले गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीर एंबुलेंस से दोनों घायलों को तालबेहट अस्पताल ले गए, जहां रवि की हालत गंभीर होने पर उसे झांसी रेफर कर दिया, लेकिन झांसी ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। इस पर परिजन उसके शव को ललितपुर ले आए। जबकि, उसके साले दिलीप का उपचार चल रहा है। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पिता कल्लू ने बताया कि पुत्र की मौत के बाद घर में मातम पसरा हुआ है और दस्टोन कार्यक्रम की सारी खुशियां गम में बदल गईं हैं। रवि के यहां पहला पुत्र होने के चलते घर में दस्टोन कार्यक्रम में सभी रिश्तेदार शामिल हो रहे थे। मृतक दो भाइयों में बड़ा था और दादा की पुस्तैनी जमीन पर खेतीबाड़ी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed