{"_id":"687df605eeebb4a7bd0f98ee","slug":"kanwar-yatra-taken-out-from-azadpura-to-sitapath-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: भावविभोर नजर आए शिव भक्त, आजादपुरा से सीतापठ तक निकाली कावड़ यात्रा, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: भावविभोर नजर आए शिव भक्त, आजादपुरा से सीतापठ तक निकाली कावड़ यात्रा, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
Mon, 21 Jul 2025 01:41 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, ललितपुर
अमर उजाला ब्यूरो, ललितपुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 21 Jul 2025 01:41 PM IST
सार
Sawan Second Monday: आज 21 जुलाई को सावन का दूसरा सोमवार है। इस मौके पर ललितपुर में शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों भक्त नाचते झूमते नजर आए। शोभायात्रा गाजे बाजे के साथ निकली गई।
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
श्रीजी प्रभात फेरी मंडल के तत्वावधान में सावन के द्वितीय सोमवार एवं एकादशी के पावन अवसर पर आजादपुरा तृतीय से कावड़ यात्रा निकाली गई। सैकड़ों भक्त नाचते झूमते शोभायात्रा के रूप में गाजे बाजे के साथ निकले।
विज्ञापन
शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ। कावड़ यात्रा का समापन सीता पाठ हजारिया महादेव मंदिर में भोलेनाथ का अभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त कर किया। श्रीजी प्रभातफेरी मंडल 10 वर्षो से प्रतिदिन कृष्णानगर आजादपुरा में लगातार निकाली जा रही है।
विज्ञापन
प्रभातफेरी मंडल के तत्वावधान में अनेक सामाजिक कार्यो में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते है। इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक बॉबी राजा, नरेश कुमार तिवारी,हर प्रसाद कुशवाहा, आत्माराम चौरसिया, जुगल किशोर,जगदीश कुशवाहा, मुन्नी लाल राठौर ,रामदास राठौर, रानी श्रीवास्तव, किरण देवी, शगुन, अनीता, कोमल,शगुन सिंह तोमर,अजय सिंह राजपूत, कृष्ण प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन