फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   kailash mansarovar yatri will get one lakh

कैलाश मानसरोवर यात्री को मिलेंगे एक लाख

Wed, 10 Jul 2019 06:51 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 06:51 PM IST
विज्ञापन
kailash mansarovar yatri will get one lakh
कैलाश मानसरोवर यात्री को मिलेंगे एक लाख
विज्ञापन

ललितपुर। श्री कैलाश मानसरोवर यात्रा करने वाले उत्तर प्रदेश के मूल निवासी, जो मौजूदा समय में प्रदेश में निवास कर रहे हैं, उन्हें प्रदेश सरकार एक लाख रुपये तक का अनुदान देगी। आवेदक को यात्रा पूरी करने के उपरांत 90 दिन (तीन माह के भीतर) में सुसंगत प्रमाण-पत्रों को स्कैन कर अपलोड करना अनिवार्य है।
कैलाश मानसरोवर देश के निवासियों की आस्था का केंद्र है। शास्त्रों में उल्लेख है कि भगवान शिव का वास कैलाश पर्वत पर है। आस्था और श्रद्धा से अभिभूत होकर लोग कैलाश की यात्रा करते हैं और अपने आराध्य महादेव के निवास स्थल के दर्शन कर अपने को धन्य मानते हैं। प्रदेश सरकार ने वर्ष 2018-19 में 1127 तीर्थयात्रियों को श्री कैलाश मानसरोवर की यात्रा कराकर धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा दिया है। जो तीर्थयात्री श्री कैलाश मानसरोवर की यात्रा कर वापस आ गये हैं, सरकार ने उनके बैंक खातों में एक-एक लाख रुपये का अनुदान भेज दिया है। श्री कैलाश मानसरोवर की यात्रा करने वाले स्वस्थ व्यक्ति ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी जिला सूचना अधिकारी पियूष चंद्र राय ने दी है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सरकार धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सतत प्रयत्नशील है। सरकार धार्मिक पर्यटन को उत्तर प्रदेश के सामान्य निवासियों के लिए सरल और सुलभ करा रही है। भारत सरकार द्वारा आयोजित की जाने वाली श्री कैलाश मानसरोवर यात्रा में शामिल होने वाले उत्तर प्रदेश के मूल निवासियों, जो मौजूदा समय में प्रदेश में निवास कर रहे हों, उनको सरकार एक लाख रुपये की धनराशि अनुदान स्वरूप दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुदान प्राप्त करने की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए आवेदन ऑनलाइन किया गया है। आवेदक को धर्मार्थ कार्य विभाग की वेबसाइट www.updharmarthkarya.in पर यात्रा पूरी करने के 90 दिन के भीतर प्रमाण-पत्रों को स्कैन कर अपलोड करना अनिवार्य है। आवेदकों की सुविधा के लिए वेबसाइट पर आवेदन से संबंधित निर्देश भी अपलोड किये गये हैं। यात्रा में शामिल होने वाले यात्रियों के अलावा व्यक्तिगत तथा प्राइवेट ट्रेवल एजेंसी के माध्यम से यात्रा पूरी करने वालों को भी अनुदान देय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed