{"_id":"6b06b4b42f97cf746603bb67","slug":"jyoti-singh-lodhi-gets-sp-ticket-from-lalitpur-9-years-after-2017-assembly-polls-2026-11-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ज्योति सिंह लोधी: भाजपा विधायक ने कहा था- 'ज्योति से ज्योति जलाते चलो', नौ साल बाद सपा ने दे दिया टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्योति सिंह लोधी: भाजपा विधायक ने कहा था- 'ज्योति से ज्योति जलाते चलो', नौ साल बाद सपा ने दे दिया टिकट
Wed, 25 Nov 2026 03:43 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
Published by: Sharukh Khan
Updated Wed, 25 Nov 2026 03:43 PM IST
सार
कांग्रेस से सीट बंटवारे की बातचीत के बीच सपा ने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। ललितपुर सीट से सपा की ओर से घोषित की गई ज्योति सिंह लोधी 2017 में भी ललितपुर सदर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुकी हैं।
विज्ञापन
Jyoti Singh Lodhi
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
ललितपुर जिले की सियासत में 23 दिन पहले भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी के मुंह से निकले गीत के बोल एक बार फिर चर्चा में हैं। तुवन मंदिर प्रांगण में एक नवंबर को आयोजित लोधी समाज के सम्मेलन में उन्होंने कहा था- 'ज्योति से ज्योति जलाते चलो'। उस समय मंच पर सपा की पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह लोधी भी मौजूद थीं।
अब समाजवादी पार्टी ने उन्हें ललितपुर सदर सीट से सपा प्रत्याशी घोषित कर दिया है। कांग्रेस के साथ सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत के बीच सपा के इस फैसले ने जिले की सियासत में नई चर्चा छेड़ दी है।
सपा ने मंगलवार को प्रदेश की पांच विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की सूची जारी की। इसमें ललितपुर सदर से ज्योति सिंह लोधी का नाम भी शामिल है। ज्योति के लिए यह सीट नई नहीं है। पार्टी ने 2017 के विधानसभा चुनाव में भी उन्हें सदर सीट से प्रत्याशी बनाया था।

Trending Videos
उस समय सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन था। हालांकि, वह चुनाव नहीं जीत सकी थीं। बाद में पार्टी ने उन्हें जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी सौंपी। करीब नौ साल बाद सपा ने फिर उन पर भरोसा जताया है।
इधर, एक नवंबर को शहर के तुवन मंदिर प्रांगण में हुए लोधी समाज के सम्मेलन में मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी की टिप्पणी भी अब राजनीतिक चर्चा का विषय बन गई है।
सम्मेलन में उन्होंने अपने संबोधन के दौरान 'ज्योति से ज्योति जलाते चलो' गीत की पंक्ति सुनाई थी। उस समय मंच पर ज्योति सिंह लोधी भी मौजूद थीं। अब उनके प्रत्याशी घोषित होने के बाद उस टिप्पणी को लेकर भी चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, विधायक की टिप्पणी को ज्योति की उम्मीदवारी से जोड़ने का कोई आधिकारिक आधार सामने नहीं आया है।