Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Jyoti Singh Lodhi Gets SP Ticket from Lalitpur, 9 Years After 2017 Assembly Polls

ज्योति सिंह लोधी: भाजपा विधायक ने कहा था- 'ज्योति से ज्योति जलाते चलो', नौ साल बाद सपा ने दे दिया टिकट

Wed, 25 Nov 2026 03:43 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 25 Nov 2026 03:43 PM IST
सार

कांग्रेस से सीट बंटवारे की बातचीत के बीच सपा ने प्रत्याशी की घोषणा  कर दी है। ललितपुर सीट से सपा की ओर से घोषित की गई ज्योति सिंह लोधी 2017 में भी ललितपुर सदर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुकी हैं।

विज्ञापन
Jyoti Singh Lodhi Gets SP Ticket from Lalitpur, 9 Years After 2017 Assembly Polls
Jyoti Singh Lodhi - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ललितपुर जिले की सियासत में 23 दिन पहले भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी के मुंह से निकले गीत के बोल एक बार फिर चर्चा में हैं। तुवन मंदिर प्रांगण में एक नवंबर को आयोजित लोधी समाज के सम्मेलन में उन्होंने कहा था- 'ज्योति से ज्योति जलाते चलो'। उस समय मंच पर सपा की पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह लोधी भी मौजूद थीं।
विज्ञापन


अब समाजवादी पार्टी ने उन्हें ललितपुर सदर सीट से सपा प्रत्याशी घोषित कर दिया है। कांग्रेस के साथ सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत के बीच सपा के इस फैसले ने जिले की सियासत में नई चर्चा छेड़ दी है।
विज्ञापन


सपा ने मंगलवार को प्रदेश की पांच विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की सूची जारी की। इसमें ललितपुर सदर से ज्योति सिंह लोधी का नाम भी शामिल है। ज्योति के लिए यह सीट नई नहीं है। पार्टी ने 2017 के विधानसभा चुनाव में भी उन्हें सदर सीट से प्रत्याशी बनाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

उस समय सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन था। हालांकि, वह चुनाव नहीं जीत सकी थीं। बाद में पार्टी ने उन्हें जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी सौंपी। करीब नौ साल बाद सपा ने फिर उन पर भरोसा जताया है।

 

इधर, एक नवंबर को शहर के तुवन मंदिर प्रांगण में हुए लोधी समाज के सम्मेलन में मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी की टिप्पणी भी अब राजनीतिक चर्चा का विषय बन गई है। 

 

सम्मेलन में उन्होंने अपने संबोधन के दौरान 'ज्योति से ज्योति जलाते चलो' गीत की पंक्ति सुनाई थी। उस समय मंच पर ज्योति सिंह लोधी भी मौजूद थीं। अब उनके प्रत्याशी घोषित होने के बाद उस टिप्पणी को लेकर भी चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, विधायक की टिप्पणी को ज्योति की उम्मीदवारी से जोड़ने का कोई आधिकारिक आधार सामने नहीं आया है।
 

कांग्रेस की दावेदारी पर भी निगाहें

सपा और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत चल रही है। ऐसे में ललितपुर सदर सीट पर सपा की ओर से प्रत्याशी घोषित किया जाना गठबंधन के समीकरणों के लिहाज से अहम है। सवाल यह है कि क्या सपा ने इस सीट को अपने खाते में रखने का संकेत दिया है या अंतिम बंटवारे में कोई बदलाव होगा। कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि उन्हें अभी प्रत्याशी घोषित किए जाने की अधिकृत जानकारी नहीं मिली है। पार्टी के प्रेक्षक ही इस संबंध में कुछ बता सकेंगे।
 

दोनों सीटों पर जीत का दावा

सपा जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव ने ज्योति सिंह लोधी को प्रत्याशी बनाए जाने की जानकारी देते हुए कहा कि पार्टी ललितपुर और महरौनी दोनों विधानसभा सीटों पर पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी और जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभी से चुनाव की तैयारियों में जुटने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। उधर, ज्योति को टिकट मिलने की खबर से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी देखी गई। ज्योति सिंह लोधी जिला पंचायत की पूर्व सदस्य भी रह चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed