{"_id":"56face144f1c1b054df00656","slug":"jwellers-resist-movement","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमारी बड़ी भूल कमल का फूल: सराफा कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमारी बड़ी भूल कमल का फूल: सराफा कमेटी
अमर उजाला ब्यूूराो ललितपुर
Updated Wed, 30 Mar 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
सराफा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। उत्पाद शुल्क वापस लेने की मांग को लेकर हड़ताल कर रहे सराफा व्यापारियों द्वारा भारतीय जनता पार्टी के प्रति पोस्टर लगाकर विरोध जताया जा रहा। सराफा कमेटी ने शहर की दुकानों पर ‘हमारी बड़ी भूल कमल का फूल’ के स्लोगन लिखे पोस्टर जगह-जगह चिपका दिए हैं।
लगभग एक महीने से सराफा व्यापारी उत्पाद शुल्क को वापस लेने की मांग को लेकर हड़ताल कर रहे हैं। इस मामले में न तो सरकार और न ही व्यापारी झुकने को तैयार हैं। अब सराफा व्यापारियों ने पोस्टर द्वारा भाजपा के प्रति अपनी नाराजगी का इजहार करना शुरू कर दिया है। सराफा कमेटी ललितपुर के नाम से पोस्टर व पंफपलेट दुकानों पर चिपकाए गए हैं। इनमें कमल का फूल हमारी बड़ी भूल के नारे लिखे हुए हैं, जो शहर में चर्चा का विषय बन गए हैं। इससे पहले झांसी के सराफा व्यापारियों ने केंद्रीय मंत्री व क्षेत्रीय सांसद उमा भारती की गुमशुदगी के पोस्टर लगवाए थे। इस तरह सराफा व्यापारियों के विरोध के केंद्र बिंदू में भाजपा आ गई है। इसे ध्यान में रखकर स्थानीय भाजपाइयों ने व्यापारियों को मनाना आरंभ कर दिया है।
मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौबे की व्यापारी नेताओं के साथ बैठक हुई। बुधवार को व्यापारियों का केंद्रीय मंत्री उमा भारती से मिलने का कार्यक्रम है। केंद्रीय मंत्री व्यापारियों को संतुष्ट कर पाती हैं या नहीं, यह तो 30 मार्च को ही पता चल सकेगा।