फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   justice is right for everyone

न्याय पाना सबका अधिकार, विधिक शिविर में दी जानकारी

Mon, 18 Jan 2021 12:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
justice is right for everyone
वरीधिक साक्षरता शिविर में लोगों को संबोधित करते डा. सुनील कुमार सिंह - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण क अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश मो. रियाज के निर्देश पर प्राधिकरण के प्रभारी सचिव डॉ. सुनील कुमार की अध्यक्षता में रविवार को श्रीरणछोरधाम मंदिर स्थित मेला प्रांगण में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें आम नागरिकों को विधिक सेवा से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई गई और लोगों को कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

विधिक साक्षरता शिविर में शामिल मुख्य वक्ता डॉ. सुनील कुमार सिंह अपर जिलाधिकारी न्यायिक लवकुश त्रिपाठी, जेल अधीक्षक उदय प्रताप मिश्र, प्रोवेशन कार्यालय से ममता श्रीवास ने कहा कि समाज के निर्धन, निर्बल और निसहाय आम नागरिक न्याय से वंचित न रहें, इसके लिए विधिक सेवा प्राधिकरण की स्थापना की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को निशुल्क कानूनी सहायता और जानकारी उपलब्ध कराना है। इसके अंतर्गत सुलह-समझौते के आधार पर मुकदमों का लोक अदालत और मध्यस्थता केंद्र में निस्तारण, तीन लाख तक की आय सीमा वालों, जेल में निरुद्ध बंदी, महिलाओं, बच्चों, आदि को निशुल्क अधिवक्ता, आम नागरिकों को विभिन्न कानूनों की जानकारी और सलाह आदि उपलब्ध कराना है। सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित होने वाले वादों में वादकारियों के मध्य किसी प्रकार का मन मुटाव नहीं रहता है। छोटे-छोटे मुकदमों को सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण के लिए व्यापक रूप से अवगत कराया गया। शिविर में संविधान में वर्णित मूल अधिकार और कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया। सरकार द्वारा चल रही कन्या सुकन्या योजना के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी उपलब्ध कराई गई और बताया गया कि बच्चियों को कक्षा बारह तक की शिक्षा निशुल्क है एवं नियमानुसार छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। इसके अतिरिक्त शिविर में वृद्धावस्था पेंशन, मोटर यान अधिनियम, फसल बीमा योजना, जनहित गारंटी योजना, ऋण माफी आदि के संबंध में विस्तृत रूप से अवगत कराया गया। इसके अलावा क्षेत्राधिकारी महरौनी फूलचंद्र, सहायक जिला सूचना अधिकारी सुरेंद्र कुमार, श्रीरणछोर धाम मंदिर के महंत, प्रबंधक धीरज सिंह यादव, वीर सिंह प्रधान बम्हौरी अध्यक्ष कमेटी, सम्मान सिंह, मान सिंह सगौरिया, पहाड़ सिंह यादव गदयाना, खुशीलाल और आम नागरिक आदि उपस्थित रहे। तहसीलदार सदर एसएम त्रिपाठी द्वारा सभा का संचालन किया गया और शिविर में आम नागरिकों को निशुल्क जानकारी से संबंधित प्रचार सामग्री वितरित की गई।

विधिक साक्षरता शिविर में मौजदू लोगों

विधिक साक्षरता शिविर में मौजदू लोगों- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed