फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   July first week will be plant putting

जुलाई के प्रथम सप्ताह में होगा पौधरोपण

Fri, 26 Jun 2020 11:21 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
July first week will be plant putting
ललितपुर। जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ल ने जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक में निर्देश दिए कि सभी विभाग अपने-अपने लक्ष्य के अनुरूप पौधारोपण के लिए स्थल चयन/ गड्ढ़ा खुदान की प्रगति पीएमएस पर अपलोड कर दें। जुलाई के प्रथम सप्ताह में किसी एक दिन पौधारोपण किया जा सकता है। वन विभाग व अन्य विभागों को 47.938 लाख पौधों का रोपण करना है।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में उन्होंने कहा कि सभी अपने विभागों के नोडल अधिकारी नामित करते हुए लक्ष्य के सापेक्ष मांग पत्र प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी के कार्यालय में भेज दें, जिससे नि:शुल्क पौध वितरण जारी हो सके। यह भी निर्देश दिए कि पौध ढुलान प्रत्येक ग्राम पंचायत तक भेजने हेतु 30 जून तक तक पूर्ण कर लिया जाए तथा उसकी सुरक्षा एवं सिंचाई हेतु मनरेगा श्रमिक तैनात कर दिए जाएं। गड्ढा खुदान एवं भरान की मॉनिटरिंग भी 30 जून तक कर ली जाए। पौधरोपण के समय ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत अधिकारी, रोजगार सेवक एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ती का सहयोग लिया जाए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिस विभाग ने अभी तक नोडल अधिकारी नामित नहीं किए हैं, तो उस विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी को प्रभागीय निदेशक नोडिल अधिकारी नामित कर दें। प्रभागीय निदेशक ने बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत को गोद लेने हेतु विभागों को कहा गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्धारित लक्ष्य को हर हाल में पूर्ण करना है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र, उप जिलाधिकारी गजल भारद्वाज, अपर पुलिस अधीक्षक एके विजेता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. प्रताप सिंह, उपायुक्त श्रम रोजगार इंद्रमणि त्रिपाठी, प्रभागीय निदेशक डीएन सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed