फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   judicial played important role in justice

उत्पीड़ित लोगों को न्याय दिलाने की महत्वपूर्ण कड़ी है अधिवक्ता

Mon, 28 Dec 2020 02:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 02:08 AM IST
विज्ञापन
judicial played important role in justice
ग्राम गौना में बार एसोशियेशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को किया सम्मानित करते लोग - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए ओमप्रकाश घोष का रविवार को उनके पैतृक गांव गौना में ग्रामीणों द्वारा सम्मान किया गया।
विज्ञापन

सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष श्रीप्रकाश चौबे ने कहा कि इस वर्ष हुए चुनाव में ओमप्रकाश घोष द्वारा बड़े अंतर से जीत दर्ज कर इतिहास रचा दिया। पूर्व में होने वाले चुनावों में हार-जीत का फासला कम मतों का ही होता था, लेकिन अपने सरल और सौम्य व्यवहार के कारण इन्होंने बड़े अंतर से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित अध्यक्ष ओमप्रकाश घोष ने सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अधिवक्ताओं ने उन्हें अपना अमूल्य मत देकर जो जिम्मेवारी सौंपी है, वह उसे निर्वहन करने का प्रयास करेंगे। अधिवक्ताओं पर अत्याचार न हो, उनका उत्पीड़न न हो, इसके लिए पूर्व की भांति आगे भी एकजुट होकर कार्य कोंगे। अधिवक्ता उत्पीड़ित लोगों को न्याय दिलाने की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। इस दौरान नवनिर्वाचित महामंत्री शंकरलाल कुशवाहा, कोषाध्यक्ष महेंद्र जैन झब्बू, कनिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश श्रीवास, छोटेलाल कुशवाहा के साथ श्रीबल्लभ करौलिया, शरद चौबे, अंकित जैन बंटी, मुकेश कटारे, राजेश पाठक, गोविंद नारायण गुप्ता, बृजेंद्र सिंह चौहान, पुष्पेंद्र सिंह चौहान, स्वतंत्र व्यास, अनुराग सिंह लकी, अशोक कुमार, रामजी सिरौठिया सतौरा, प्रभाकर त्रिपाठी, मुकेश करमरा, शशिकांत राजपूत, आशीष साहू, सोनू बुंदेला, दिलीप सोनी, हरीसिंह, सरदार सिंह, जगदीश पटेल, पदम पटेल, सुरेश सिंह घोष, राजपाल सिंह घोष, मोहित आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed