फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Judicial officers found flaws in the newly constructed building

Lalitpur News: न्यायिक अफसरों को नवनिर्मित भवन में मिलीं खामियां

Tue, 13 Aug 2024 12:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Judicial officers found flaws in the newly constructed building
तालबेहट। न्यायिक अधिकारियों ने सोमवार को नवनिर्मित अस्थायी न्यायालयों का निर्माण कार्य देखा। खामियां मिलने पर ग्रामीण अभियंत्रण सेवा के अवर अभियंता से नाराजगी जताते हुए सुधारने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार को एडीजे प्रथम व प्रभारी जिला जज गुलाब सिंह, न्यायिक अधिकारी ईसीएक्ट कोर्ट सुनील कुमार सिंह और न्यायिक अधिकारी डकैती कोर्ट लोकेश कुमार ने तहसील परिसर में दो मुंसिफ न्यायालयाें के लिए बनाए जा रहे अस्थायी भवनों के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। कमरे की छत में सीलन होने, सही तरीके से पुट्टी न होने, दरवाजों की जगह शटर लगी होने, मुल्जिमों के लिए कटघरा न होने, पर्याप्त पंखे ने लगे होने और न्यायालयों की पत्रावलियों रखने आदि का प्रबंध न मिलने पर अवर अभियंता विवेक द्विवेदी की जमकर क्लास लेते हुए कमियों को जल्द सुधारने के निर्देश दिए। न्यायिक अफसरों ने कहा कि कार्य को सही तरीके से नहीं किया गया है। इस मौके पर उपजिलाधिकारी श्रीराम यादव, बार संघ अध्यक्ष जहेंद्र सिंह, महामंत्री कृपाल सिंह सहित अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed