फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   JT, Goa and Tamilnadu express stop

जीटी, गोवा व तमिलनाड़ु एक्सप्रेस के ठहराव की मांग

Sun, 29 Dec 2019 11:54 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
JT, Goa and Tamilnadu express stop
ललितपुर। रेलवे स्टेशन पर बुजुर्ग व दिव्यांग यात्रियों की सुविधा के लिए बीना, भोपाल, सागर, जबलपुर जाने वाली ट्रेनों को प्लेटफार्म नंबर एक पर ठहराव करने और रेलवे स्टेशन पर शौचालयों, वेटिंग रूम व प्लेटफार्म पर नियमित साफ-सफाई करने की मांग बुंदेलखंड विकास सेना के कार्यकर्ताओं ने की है। कार्यकर्ताओं की बैठक कंपनी बाग में हुई। इसमें रेलवे स्टेशन पर अव्यवस्थाओं, यात्रियों की सुविधा के लिए रिजर्वेशन विंडो बढ़ाए जाने, वेटिंग रूम व शौचालयाें की सफाई कराए जाने की मांग रखी। दिल्ली से मुंबई जाने वाली गाड़ियों को प्लेटफार्म संख्या एक की जगह प्लेटफार्म संख्या दो पर लिया जाता है, जिससे वृद्घ व दिव्यांग यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। यात्रियों की सुविधा के लिए भोपाल, मुंबई, सागर, कटनी को जाने वाली ट्रेनों को प्लेटफार्म नंबर एक पर ठहराव दिए जाने की मांग की गई। रेलवे स्टेशन पर जीटी, तमिलनाड़ु, गोवा, हबीगंज एक्सप्रेस गाड़ियों का ठहराव किए जाने की मांग की। इस मौके पर हरीश कपूर टीटू, राजमल जैन बरया, सुदेश नायक, राजकुमार कुशवाहा, मुन्ना त्यागी, अमर सिंह बुंदेला, कदीर खान, गफूूर पेंटर, विनोद साहू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed