{"_id":"c253b4dbc0d46b3711aa0501b8946eb6","slug":"jsy-incentive-to-get-online-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन मिलेगी जेएसवाई की प्रोत्साहन राशि ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन मिलेगी जेएसवाई की प्रोत्साहन राशि
ललितपुर/ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। जिला महिला अस्पताल में जननी सुरक्षा योजना लाभार्थियों को पब्लिक फाइनेंस मैनेजमेंट सिस्टम (पीएफएमएस) के तहत प्रोत्साहन राशि के भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसी तरह सीएचसी स्तर पर भी पीएफएमएस के जरिए भुगतान किया जाने लगा है।
मातृ एवं शिशु मृत्यु दर रोकने के लिए संचालित जननी सुरक्षा योजना के तहत संस्थागत प्रसव कराने वाली प्रसूता को प्रोत्साहन राशि दिए जाने की योजना संचालित की जा रही है। साथ ही, उनको संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित करने वाली आशा कार्यकत्रियों को भी प्रोत्साहन राशि की व्यवस्था है। शुरूआत में प्रसव के बाद ग्रामीण क्षेत्र की प्रसूता को 1,400 रुपये तथा नगरीय क्षेत्र प्रसूता को 1,000 रुपये नकद राशि दी जाती थी। फिर, एकाउंटपेयी चेक के माध्यम से भुगतान किया जाने लगा। लाभार्थियों के भुगतान में पारदर्शिता लाने, वित्तीय अनियमितता को रोकने के उद्देश्य से आडिट टीमों की संस्तुति तथा भारत सरकार के दिशा- निर्देशों के क्रम में सभी तरह के भुगतान को पीएफएमएस के वेबपोर्टल के माध्यम से किया जाना अनिवार्य कर दिया गया है।
इसके अंतर्गत सभी जेएसवाई लाभार्थियों को आधार कार्ड नंबर अथवा बैंक खाते का विवरण प्रसव पूर्व देखभाल के दौरान उपलब्ध कराना होगा। यह औपचारिकताएं पूर्ण करने पर गर्भवती महिलाओं के प्रसव के उपरांत प्रोत्साहन राशि उनके खाते में भेज दी जाएगी। साथ ही, छुट्टी के समय उनको पीएफएमएस वेबपोर्टल से उनके खाते में स्थानांतरित की गई धनराशि की जानकारी का पत्र और जननी सुरक्षा योजना लाभार्थी प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
एएनएम व आशा कार्यकत्रियों को जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत लाभार्थी महिलाओं को प्रोत्साहन राशि प्राप्त कराने के लिए तत्काल पंजीयन कराने एवं बैंक खाता खुलवाने का परामर्श देने के निर्देश दिए गए हैं।
- डा. सत्येंद्र कुमार
मुख्य चिकित्सा अधिकारी, ललितपुर।
इनका कहना है -
जिला महिला अस्पताल में पब्लिक फाइनेंस मैनेजमेंट सिस्टम के अंतर्गत भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सीएचसी तथा पीएचसी स्तर पर भी पीएफएमएस के तहत भुगतान किया जाएगा।
- धीरेंद्र प्रताप
डिस्ट्रिक एकाउंट मैनेजर, एनएचएम, ललितपुर।