{"_id":"615caf7f8ebc3e0bc5796243","slug":"journalism-in-medium-of-freedom-fighting-lalitpur-news-jhs205978837","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्रकारिता के माध्यम से लड़ी गई थी आजादी की जंग-राज्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्रकारिता के माध्यम से लड़ी गई थी आजादी की जंग-राज्यमंत्री
झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन कार्यक्रम में मौजूद पत्रकार व राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ
- फोटो : LALITPUR
Link Copied
महरौनी। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला स्तरीय सम्मेलन में राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने कहा कि देश की आजादी में पत्रकारों का बड़ा योगदान रहा। आजादी की लड़ाई में पत्रकारिता के माध्यम से लोगों में अलख जगाई, आज भी देश की हर समस्या पर कलम के माध्यम से शासन प्रशासन को अवगत कराते हैं। उन्होंने पत्रकार पुरोधा गणेश शंकर विद्यार्थी के संघर्ष को बताते हुए कहा कि पत्रकारिता के माध्यम से आजादी की जंग लड़ी। इस मौके पर तहसील कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान गणेश एवं अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर तहसील कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। जिसमें तालबेहट तहसील अध्यक्ष राजेंद्र गोस्वामी, मड़ावरा अध्यक्ष प्रियंक सराफ, पाली तहसील अध्यक्ष चौरसिया की देखरेख में महरौनी तहसील का निर्वाचन हुआ, संरक्षक पं. आशाराम तिवारी एवं हरी शंकर सोनी को बनाया गया। इस मौके पर जिले में पत्रकारों के निधन पर श्रद्धांजलि सभा की गई। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष कृष्णा अमर सिंह, सहकारी समिति के अध्यक्ष रजऊ राजा, जिलाध्यक्ष सुरेश कौतें आदि मौजूद रहे। संचालन प्रांतीय सदस्य विपिन बिहारी पांडेय और आभार महासचिव राजीव सिंघई ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।