ललितपुर। इलाइट क्षेत्र स्थित श्री जैन मंदिर में 14 वां जिनबिम्ब स्थापना दिवस मनाया गया। भगवान पार्श्वनाथ स्वामी, मुनि सुव्रत नाथऔर चंद्रा प्रभु को रजत छत्र अर्पित किया गया।
श्री दिगंबर जैन पंचायत समिति द्वारा धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। सुबह भगवान जिनेंद्र देव का अभिषेक, शांति धारा और श्री शांतिनाथ विधान श्रद्धालुओं ने संगीतमय पूजन के साथ किया। पंचश्री को रजत सिंहासन पर विराजमान किया गया, इसमें शीलचंद्र वछरावनी, प्रवीण जैन, रवि चुनगी, राजकुमार मोदी और, सौरभ बिलऊआ परिवार ने सहयोग किया। धार्मिक क्रियाओं को विधानाचार्य संतोष जैन ने संपन्न कराया। मूल नायक पार्श्वनाथ व भगवान मुनि सुव्रतनाथ और भगवान चंद्रा प्रभु का महामस्तकाभिषेक एवं शांति धारा हुई, जिसका सौभाग्य अनिल, अंश कुमार डोंगरा, सनत कुमार, प्रेमचंद्र चुनगी, प्रवीण जैन, वीरेंद्र मिठया परिवार को मिला। जैन महिला मंडल ने भगवान की आरती की। दानदाताओं का सम्मान मंदिर प्रबंधक वीरेंद्र बछरावनी, मोदी राजकुमार ने किया। इस अवसर पर डा डीके जैन, प्रदीप जैन खिरिया, राजीव खजुरिया, उदय जैन गदयाना, रजनीश रतन, कमलेश चुनगी, अजय लागौन, महेंद्र चुनगी, अनिल जैन ओशो, राहुल खजुरिया, विवेक मिठया, निर्मल जैन खिरिया आदि मौजूद रहे।