{"_id":"602ebbed8ebc3ee8fa485fa4","slug":"jila-congress-youth-protest-against-fuel-hike-lalitpur-news-jhs1888994191","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल, डीजल व गैस की कीमतों को लेकर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल, डीजल व गैस की कीमतों को लेकर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन
विज्ञापन
पेट्रोलियम दामों में बढ़ोत्तरी के विरोध में प्रदर्शन करते यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। जिला यूथ कांग्रेस के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल, डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने पीएम के खिलाफ नारेबाजी की। जब कांग्रेसी घंटाघर से आगे बढ़ने लगे, तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों से उनकी नोंक झोक भी हुई।
बृहस्पतिवार को यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अंकित यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डीजल - पेट्रोल और गैस के लगातार बढ़ रहे, दामों के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा आम जन मानस पर जानबूझकर अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है। जिस कारण देश की जनता परेशान है। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के चलते पेट्रोल, डीजल के साथ रसोई गैस के दाम भी आसमान छू रहे हैं। पेट्रोल 88.64 रुपये और रसोई गैस की कीमत 818 से अधिक हो गई है। जब कांग्रेस की सरकार थी, तब यही भाजपा के लोगों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया था। भाजपा के नेता बढ़ते दामों पर चुप्पी साधे हैं। जिला कार्यालय से होकर जब कांग्रेस कार्यकर्ता घंटाघर से आगे बढ़ने लगे, तो पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। इस मौके पर प्रदेश सचिव संजय जाटव, उवेश खान, मोहम्मद आसिफ, नवनीत किलेदार, रेखा राजा गौर, नीलेश पटेल प्यासा, नीतू झां, सोनू शुक्ला, पार्वती झा, कीर्ति तिवारी, महेंद्र पनारी, प्रशांत दुबे, शेर सिंह यादव, जुनैद पठान, राजा यादव, भूपेंद्र यादव, अनुराग कौशिक, रोहित रावत, सलमान यादव, विवेक मिश्रा, उत्कर्ष नायक, सुमित कौशिक, आकाश झा, शालू जैन, अवनीश विश्वकर्मा, हिमांशु राणा, जगदीश कुशवाहा, राहुल सेन, छोटू रैकवार, रोमन खान आदि मौजूद रहे।
किसान विरोधी कानून वापस लिया जाए
ललितपुर। जिला कांग्रेस कमेटी ने बिरधा ब्लॉक की न्याय पंचायत कल्यानपुरा के ग्राम हरपुरा में जय जवान, जय किसान चौपाल का आयोजन किया। मांग की गई कि किसान विरोधी कानून तुरंत वापस लिया जाए। जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत ने आरोप लगाया कि तीनों काले कानून किसानों को बर्बाद कर देंगे। इसलिए तीनों किसान विरोधी कानून रद किए जाएं। किसान कांग्रेस अध्यक्ष शेर सिंह यादव ने आरोप लगाया कि कानून किसानों को बंधुआ मजदूर बनाने वाला है। जिला उपाध्यक्ष प्रदीप रिछारिया, महेंद्र पनारी व डॉ रामसिंह यादव ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
इस मौके पर न्याय पंचायत अध्यक्ष रामजीवन राजपूत, इमरत लाल, दीपक राजपूत, जयहिंद सिंह, जयपाल सिंह, बबलू सेन, गोविंद राजपूत, सुम्मेर सिंह, चंद्रपाल सिंह, पार सिंह, कैलाश सिंह, गजेंद्र शंकर, उम्मेद सेन, वीर सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन मनीष श्रीमाली ने किया।