फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   jila bar association 36 nomination

बार अध्यक्ष व महामंत्री पद के लिए दो-दो प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Fri, 11 Dec 2020 01:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 01:29 AM IST
विज्ञापन
jila bar association 36 nomination
जिला बार एसोसिऐशन के चुनाव की दो दिन की नामांकन प्रक्रिया के दौरान एल्डर्स कमेटी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। जिला बार एसोसिऐशन के चुनाव की दो दिन की नामांकन प्रक्रिया के दौरान एल्डर्स कमेटी ने नामांकन की अंतिम सूची का प्रकाशन कर दिया है। इसके तहत कुल 36 प्रत्याशियों ने नामांकन किए हैं। इनमें मुख्य रूप से अध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए दो-दो प्रत्याशियों ने नामांकन किए हैं, जिससे इस बार दोनों पदों पर आमने- सामने की टक्कर रहेगी।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के चुनाव की प्रक्रिया के तहत नौ एवं दस दिसंबर को दो दिन में कुल 36 प्रत्याशियों द्वारा विभिन्न पदों पर नामांकन किए गए हैं। इनमें अध्यक्ष पद पर ओमप्रकाश घोष व शंभूदयाल शर्मा ने नामांकन किया है, जबकि महामंत्री पद के लिए शंकरलाल कुशवाहा व हेमंत कुमार चौधरी ने नामांकन किया। वहीं, कोषाध्यक्ष पद पर कमलेश कुमार गुप्ता, महेंद्र कुमार जैन, रामगोपाल एवं विजय पटेल ने नामांकन किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए भागीरथ कुशवाहा, सत्येंद्र श्रीवास्तव, संजीव कुमार लिटौरिया, राजीव कुमार चौधरी और कनिष्ठ उपाध्यक्ष् पद के लिए आनंद कुमार चतुर्वेदी, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, राजेश कुमार श्रीवास, कनिष्ठ उपाध्यक्ष एक पद के लिए छोटेलाल कुशवाहा, महेंद्र यादव, विजय कुमार सिंह, सहमंत्री प्रशासन के लिए विजय कुमार सिंह, सहमंत्री पुस्तकालय के लिए कुलदीप श्रीवास्तव, सहमंत्री प्रकाशन के लिए आरिफ बेग, विवेक कुमार श्रीवास्तव ने नामांकन किया है। इसी प्रकार वरिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी के लिए घनश्यामदास, जमील अहमद, रमेश चंद कुशवाहा, रामपाल सिंह निरंजन, वैभव कुमार जैन, सुरेंद्र कुमार खैरा एवं संदेश कुमार जैन ने नामांकन किया, जबकि कनिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी के लिए अरमान कुरैशी, अशोक कुमार, देवेंद्र कुमार शर्मा, नरेंद्र, रामलखन यादव एवं सूर्यप्रकाश राय ने एल्डर्स कमेटी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन प्रक्रिया के दौरान एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार रिछारिया, मुख्य चुनाव अधिकारी जय कुमार चौधरी, सह चुनाव अधिकारी प्रकाश चंद लोहिया, विपिन बिहारी सक्सेना, सदस्य प्रकाश चंद जैन, मनोहर सिंह ठाकुर, रामसिंह कुशवाहा, चंपालाल रजक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed