फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   jhansi commisioner

कोई प्रवासी न रहे भूखा, मिले रोजगार: मंडलायुक्त

Tue, 16 Jun 2020 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
jhansi commisioner
चैकडेम का निरीक्षण करते कमिश्नर सुभाष चंद्र शर्मा - फोटो : LALITPUR
बार। ब्लॉक मुख्यालय बार में आए मंडलायुक्त सुभाषचंद्र शर्मा ने धमना गांव के बम्हौरी रोड पर जाकर वर्ष 2007-08 निर्मित चेकडैम की सिल्ट सफाई व नाला गहरीकरण का कार्य देखा। उन्होंने प्रवासी मजदूरों की स्थिति की हकीकत जानी। उन्होंने कहा कि कोई भी प्रवासी भूखा न रहे तथा सभी को रोजगार दिया जाए।
विज्ञापन

सोमवार को मंडलायुक्त ने धमना गांव के बम्हौरी रोड पर जाकर वर्ष 2007- 08 बने चेकडैम की सिल्ट सफाई व नाला गहरीकरण का कार्य देखा। प्रवासी मजदूरों की स्थिति का जायजा लिया। यहां पर मनरेगा के तहत 45 मजदूर कार्यरत थे, जिनमे प्रवासी मजदूरों की संख्या 15 थी। उन्होंने मजदूरों से राशन वितरण, पोषाहार वितरण, आशा, 108 एंबुलेंस आदि के बारे में जानकारी ली। शासन द्वारा चलाई जा रहीं सभी योजनाएं गांव में सही पाई गईं। एक गर्भवती महिला से आंगनबाड़ी पोषाहार के बारे में पूछा तो उसने बताया कि हमें तीन पैकेट प्रति माह मिलते हैं। ब्लॉक मुख्यालय बार पहुंचने पर फरियादियों की भीड़ इकट्ठी थी। चिकित्सा अधीक्षक डा. चतुर्भज राजपूत बैठक में शामिल होने आए अधिकारियों व कर्मचारियों की थर्मल स्क्रीनिंग व हैंड सैनिटाइजर करा रहे थे। उन्होंने विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति जानी। उन्होंने कहा कि प्रवासी मजदूरों को गांवों में ही विभिन्न माध्यमों से रोजगार उपलब्ध कराया जा सकता है। मनरेगा, स्वयं सहायता समूह, मत्स्य पालन, तालाबों के गहरीकरण कार्य इसमें शामिल हैं।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडे ने बताया कि मजदूरों को काम अधिक से अधिक उपलब्ध कराने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। अंत में जिलाधिकारी ने सभी का आभार व्यक्त किया। बैठक में जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ल, संयुक्त विकास आयुक्त चंद्रशेखर शुक्ला, अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्रा, जिला विकास अधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम वेग, अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार विजेता, क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी रमेशचंद, जिला पंचायत राज अधिकारी, एसडीओ वन विभाग जीडी सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी पुष्पा वर्मा, खंड विकास अधिकारी अजय कुमार शर्मा, तहसीलदार सौरभ पांडे, जिला सूचना अधिकारी पीयूष चंद्र, ब्लाक प्रमुख सविता जयप्रकाश रजक, थानाध्यक्ष अंजनी कुमार सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी विभाग प्रवासियों को उपलब्ध कराएंगे रोजगार
मंडलायुक्त ने कहा कि लघु सिंचाई विभाग, पशुपालन विभाग, भूमि सरंक्षण विभाग सहित अन्य सभी विभाग बाहर से लौटे प्रवासी मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराएंगे। पशु पालन विभाग को गोवंश आश्रय योजना के तहत 150 लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य दिया गया है। पशु चिकित्सा अधिकारी डा. संदीप ने बताया कि 73 लोगों को गोवंश उपलब्ध कराए हैं, जिनमे आठ प्रवासी मजदूर हैं। मंडलायुक्त ने फटकार लगाते हुए कहा लाभार्थियों के पास जाइए। अपने पास लाभार्थियों के आने का इंतजार मत करिए। मध्यान्ह भोजन योजना के बारे में जानकारी में बताया गया कि स्कूल बंद होने से बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। इनदिनों की संख्या लगभग 76 है। इसके अनुसार कक्षा 1 से 5 तक के बच्चे को 100 ग्राम अनाज प्रतिदिन व कक्षा 6 से 8 तक के बच्चे को 150 ग्राम अनाज प्रतिदिन के हिसाब से वितरित कराया जाए। सब्जी के लिए अलग से अभिभावकों के खाते में पैसे दिया जा रहा है। ग्राम विकास अधिकारियों को आदेशित किया कि सभी प्रवासी मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराना है। कोई मजदूर भूखा न रहे। जिस प्रवासी मजदूर के पास आयुष्मान कार्ड नहीं है, उसे बीमारी के लिए दो हजार रुपए व अति गरीब को परिवार में मृतक की अंत्येष्टि के लिये पांच हजार हजार रुपये की अनुदान राशि प्रदान की जा रही है। ब्लाक में 2841 प्रवासी लौटे हैं, जिनके सापेक्ष केवल 1282 लोगों को ही रोजगार उपलब्ध हुआ है। 1887 नए राशनकार्ड, 496 जॉबकार्ड जारी किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed