फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Jewels presented at Moti Temple with Rai dance

Lalitpur News: राई नृत्य के साथ मोती-मंदिर पर भेंट किए जवारे

Mon, 03 Jun 2024 05:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
Jewels presented at Moti Temple with Rai dance
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मड़ावरा। रनगांव में चल रहे पशु मेले में भीषण गर्मी के बाद भी भारी भीड़ उमड़ रही है। श्रद्धालु मोती महाराज समेत महाकाली और संतोषी माता मंदिर पर जवारे अर्पित कर रहे हैं। लोक नृतकियां मंदिर परिसर में परंपरागत राई नृत्य प्रस्तुत करते हुए देवी-वंदना कर रही हैं।

मेला समिति अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अरविंद खटीक ने बताया कि मोतीझरा (टाइफायड ) रोग से बचाव और सुरक्षा हेतु लोग मोती महाराज मंदिर पर जल चढ़ाते हैं। साथ ही देवी मंदिर पर जवारे भेंट कर राई लोकनृत्य भी किया जाता है। मान्यता है कि मोतीझरा की बीमारी से पीड़ित व्यक्ति मोती महाराज के मंदिर पर जल चढ़ाकर वही जल अपने शरीर पर लगाए तो उसको बीमारी से छुटकारा मिल जाता है। दूर-दूर से श्रद्धालु अपनी मनौती के अनुसार देवीमंदिर पर गाजे-बाजे और लोक-नर्तकियों द्वारा राई नृत्य के साथ जवारे भेंट करते हैं। आठ दिनों तक चलने वाले मेले में खेती-पाती के लिए मवेशियों की जमकर खरीद-बिक्री की जाती है। रनगांव मेला लोहे के बर्तन और औजारों के लिए भी जाना जाता है। मेले में ग्रामीणों द्वारा आम जरूरत की सामग्री, बर्तन, श्रृंगार, खेल-खिलौने की खरीदारी एवं झूलों का आनंद लिया जा रहा है। मेले में शांति एवं सुरक्षा के लिए अस्थाई पुलिस चौकी भी संचालित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed