फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Jewellery stolen from lawyer's empty house

Lalitpur News: अधिवक्ता के सूने मकान से जेवरात उड़ाया

Fri, 04 Jul 2025 12:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Jewellery stolen from lawyer's empty house
तालबेहट। कोतवाली क्षेत्र के नया जैन मंदिर के निकट निवासी अधिवक्ता प्रदीप कुमार जैन के सूने मकान का ताला तोड़कर चोर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चुरा ले गए। सीओ रक्षपाल सिंह और प्रभारी निरीक्षक ने आसपास के लोगों से घटना की जानकारी लेते हुए सीसीटीवी कैमरे खंगाले।
विज्ञापन

गृहस्वामी घर में ताला लगाकर 25 जून को पत्नी के साथ अपने पुत्र से मिलने मुंबई गए थे। दो जुलाई की रात जब वह अपने घर वापस आए तो मकान पर दूसरा ताला लटका देखा। आसपास के लोगों की मौजूदगी में जब वह ताला तोड़कर मकान के अंदर गए तो वहां का नजारा देख उनके होश उड़ गए। अलमारी का ताला टूटा पड़ा था और पलंग पर पूरा सामान बिखरा था। दूसरे कमरे का भी यही हाल था। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर चोरों का पता लगाने के लिए टीम लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed