{"_id":"5fe8edf48ebc3e3c4f42ec79","slug":"jarya-beat-matwara-by-77-runs-lalitpur-news-jhs184574912","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरया ने मतवारा को 77 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरया ने मतवारा को 77 रन से हराया
विज्ञापन
ग्राम सतवाँसा में क्रिकेट टूर्नामेंट में सुनील लोधी को मैन ऑफ़ द मैच की ट्रॉफी देते अतिथि
- फोटो : LALITPUR
सैदपुर (ललितपुर)। ग्राम सतवांसा में रविवार को क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैच में ग्राम जरया की टीम ने ग्राम मतवारा को 77 रन से हराकर पहला लीग मैच जीत लिया।
मैच का शुभारंभ अखिल भारतीय लोधी महासभा के प्रांतीय महामंत्री गंधर्व सिंह लोधी, सेवानिवृत्त ग्राम विकास अधिकारी जोधन सिंह लोधी और विधानसभा क्षेत्र उपाध्यक्षा राघवेंद्र सिंह सैदपुर ने किया। ग्राम जरया की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में नौ विकेट खोकर 137 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ग्राम मतवारा की टीम 11 ओवर में 60 रन पर आलआउट हो गई। इस प्रकार मतवारा की टीम को 77 रन से शिकस्त देकर जरया ने पहला लीग मैच अपने नाम कर लिया।
शानदार बल्लेबाजी करके 35 रन बनाने वाले सुनील लोधी जरया को मैन ऑफ़ द मैच घोषित किया गया। मैच में निर्णायक की भूमिका कप्तान सिंह व अरविंदर सिंह ने निभाई। कमेंटेटर डा. महाराज सिंह लोधी और हरि सिंह रहे। स्कोरिंग का भार रामसिंह ने संभाला। अतिथियों ने खेल की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों की प्रतिभाओं में निखार लाने के लिए खेलकूद व व्यायाम अनिवार्य है। इस अवसर पर गजेंद्र सिंह राजपूत सैदपुर, जगभान सिंह राजपूत, जयहिंद सिंह, शेर सिंह, दीपक सिंह, महताब सिंह, गोलू पटैरिया, महीप सिंह, कप्तान सिंह आदि मौजूद रहे।