फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Jan Sangh people formed the party after the Emergency: Nagendra Gupta

आपातकाल के बाद जनसंघ के लोगों ने किया था पार्टी का गठन: नागेंद्र गुप्ता

Sun, 07 Apr 2024 12:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Jan Sangh people formed the party after the Emergency: Nagendra Gupta
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। भाजपा के जिला कार्यालय पर 45वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। पार्टी का ध्वजारोहण जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन ने किया।
झांसी-ललितपुर लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी नागेंद्र गुप्ता ने कहा कि आपातकाल के बाद ऐसी स्थिति बनी कि हमें बड़ा मन करके भारतीय जनसंघ का विलय जनता पार्टी में करना पड़ा। लेकिन बाद में हमें संघ से दोहरी सदस्यता को लेकर परेशान किया जाने लगा। छह अप्रैल 1980 को पुराने जनसंघ के लोगों के साथ भारतीय जनता पार्टी का गठन किया गया।श्रम एवं सेवायोजन राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ ने कहा कि भाजपा की स्थापना मुंबई में हुई तो सन 2000 तक केंद्रीय सत्ता पाने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन पार्टी इससे पहले ही केंद्रीय सत्ता पर काबिज हो गई थी।
सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि भाजपा ने एकात्मक मानववाद के साथ गांधीवादी समाजवाद भी अंगीकृत किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन, जगदीश सिंह लोधी, प्रदीप चौबे, मुन्ना लाल जैन, सुभाष जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---------------------
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया स्थापना दिवस
बिरधा (ललितपुर)। सुदामा हाउस पर बिरधा मंडल में बूथ अध्यक्ष ने लाभार्थियों को सरकारी योजना के बारे में बताया। इस मौके पर सुरेश कुमार टोटे, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा श्याम लाल विश्वकर्मा, रवि भार्गव, भरत चौबे, अटल बिहारी आदि मौजूद रहे। वहीं, सेक्टर वेटना में पार्टी कार्यकर्ता डॉ अजय प्रताप सिंह, मंडल मंत्री प्रान सिंह राजपूत, सेक्टर अध्यक्ष जगत सिंह राजपूत, बूथ अध्यक्ष जयसिंह राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
मुखर्जी और उपाध्याय को किया याद
बांसी (ललितपुर)। भाजपा ने प्रत्येक बूथ पर स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यकर्ताओं ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय को याद करते हुए पार्टी की रीति-नीति के बारे में आम जनता को अवगत कराया। इस दौरान हरीसिंह बुंदेला, संतोष शर्मा, शैलेंद्र कुमार चौबे, अभिनय गुप्ता, बल्लू दुबे आदि मौजूद रहे।


-------
कई ने ली भाजपा की सदस्यता
संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। शनिवार को स्थापना दिवस पर होली मिलन समारोह मनाया गया। लोकसभा प्रत्याशी अनुराग शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन, विधायक रामरतन कुशवाहा, जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन, पूर्व एमएलसी श्याम सुंदर सिंह आदि मौजूद रहे। इस दौरान तीन बार के सभासद अवधेश पारिया, सभासद सीमा पारिया, सभासद मनीष झा, सभासद तारा खटीक, सभासद प्रतिनिधि सरमन बाल्मीकि, कड़ेसराकलां प्रधान ज्ञान सिंह यादव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पवा महेंद्र यादव, सपा नेता शिविर जायसवाल ने भाजपा की सदस्यता ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed