फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Jamni dam is empty even after good rain

Lalitpur News: अच्छी बारिश के बाद भी जामनी बांध खाली

Fri, 25 Jul 2025 11:05 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Jamni dam is empty even after good rain
ललितपुर। मानसून की अच्छी बारिश लगातार जारी है। बांध भी पानी से लबालब हो चुके हैं। अधिकांश बांधों का जलस्तर निर्धारित करने के लिए गेट खोलकर अतिरिक्त पानी छोड़ा जा रहा है। वहीं, सबसे पुराना और यूपी-एमपी के लिए महत्वपूर्ण जामनी बांध काफी खाली है। इसका कारण बांध का कैचमेंट एरिया मध्यप्रदेश क्षेत्र में होना है। इस क्षेत्र में कम बारिश होने के चलते बांध में पानी की आवक कम हो रही है।
विज्ञापन

जुलाई में औसत से अधिक बारिश हो चुकी है। सिंचाई विभाग के अधीन 14 बांधों में से 13 में पानी की आवक खूब हो रही है। जुलाई में ही बांध पानी से लबालब हो चुके हैं और गेट भी खोले जा रहे हैं। वहीं, सबसे पुराने बांधों में शुमार और जनपद के साथ समीपवर्ती मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ के लिए जीवनदायिनी बना जामनी बांध अभी भी खाली है। बांध का जलस्तर 403.55 मीटर है, जबकि न्यूनतम जलस्तर 396.39 मीटर है। बांध में पानी भंडारण की क्षमता 92.87 एमसीएम है। लेकिन, इस मानसून सीजन में बांध का जलस्तर शुक्रवार को 401.48 मीटर आंका गया। बांध में वर्तमान में 50.96 एमसीएम पानी का भंडार है, जोकि 54.90 फीसदी है। जबकि, अन्य 13 बांधों में 70 से 86 फीसदी तक पानी की आवक हो चुकी है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जामनी बांध का कैचमेंट एरिया का अधिकांश हिस्सा मध्य प्रदेश क्षेत्र है। यहां मानसून की कम बारिश होने के चलते बांध में पानी की आवक कम हो रही है।
विज्ञापन

------
बांध - न्यूनतम जलस्तर - पूर्ण जलस्तर - वर्तमान जलस्तर - कुल भराव क्षमता (एमसीएम में)
गोविंद सागर - 357.83 मी. - 363.93 मी. - 363.26 मी. - 96.84 एमसीएम
शहजाद - 310.50 मी. - 321.00 मी. - 320.50 मी. - 130.00 एमसीएम
जामनी - 396.39 मी. - 403.55 मी. - 401.48 मी. - 92.87 एमसीएम
सजनाम - 367.20 मी. - 373.20 मी. - 372.00 मी. - 83.50 एमसीएम
राेहिणी - 393.00 मी. - 396.39 मी. - 395.25 मी. - 12.11 एमसीएम
उटारी - 322.80 मी. - 326.80 मी. - 325.00 मी. - 15.09 एमसीएम
राजघाट - 356.62 मी. - 371.00 मी. - 368.70 मी. - 2200 एमसीएम
माताटीला - 301.45 मी. - 308.45 मी. - 306.63 मी. - 641.06 एमसीएम
कचनौंदा - 334.75 मी. - 341.70 मी. - 341.10 मी. - 69.00 एमसीएम
लोअर रोहिणी - 363.00 मी. - 368.00 मी. - 366.65 मी. - 12.74 एमसीएम
जमडार - 363.35 मी. - 368.00 मी. - 366.50 मी. - 16.45 एमसीएम
भावनी - 309.64 मी. - 312.38 मी. - 310.60 मी. - 27.33 एमसीएम
बंडई - 397.55 मी. - 403.50 मी. - 401.30 मी. - 12.59 एमसीएम
भौंरट - 354.55 मी. - 360.90 मी. - 354.70 मी. - 45.08 एमसीएम
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed