फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Jaliyawala hatyacand lalitpur

जलियांवाला बाग के शहीदों को दी श्रद्घांजलि

Fri, 07 Feb 2020 01:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Jaliyawala hatyacand lalitpur
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा निकालते - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने जलियांवाला बाग में अमर क्रांतिकारियों की शहादत के 100 वर्ष पूर्ण होने पर शांति हवन किया। इसके बाद शहर में शोभायात्रा निकाली, जिसमें परिषद के कार्यकर्ता तिरंगा लेकर आगे बढ़ रहे थे। इस दौरान वीर सपूतों की शान में नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

तुवन मंदिर परिसर में जलियांवाला बाग से लाई गई मिट्टी से भरे कलश का पूजन कर नगर मंत्री हर्षित त्रिपाठी ने विश्व में शांति की कामना हेतु शांति हवन किया। इसके बाद नगर में शोभायात्रा निकाली गई। इसमें उपस्थित कार्यकर्ता अपने हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे थे। यात्रा तुवन मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर नेहरू महाविद्यालय तक पहुंची। इसी बीच सावकर चौक पर प्रवीण लखेरा ने वीर सावरकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
विज्ञापन

वहीं, नेहरू महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अवधेश अग्रवाल सहित गणमान्य नागरिकों ने यात्रा का स्वागत किया। इस मौके पर जिला संयोजक पीयूष प्रताप सिंह ने यात्रा में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित कर कहा कि परिषद की यह पहल उन शहीदों को एक श्रद्धांजली है, जिन्होंने देश की खातिर अपने प्राण त्याग दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर प्रवीण लखेरा विभाग संगठन मंत्री बांदा, सुधांशु तिवारी बांदा विभाग संयोजक, सुमित प्रताप जिला संगठन मंत्री, विभाग संयोजक राहुल राजपूत, जिला संयोजक पीयूष बुंदेला, नगर मंत्री हर्षित त्रिपाठी, प्रदेश सहमंत्री शिरोमणि लोधी, दीपक गुप्ता, विकास सोनी, गौरव दुबे, महेंद्र कुमार तहसील संयोजक, उपासना राजा, पारुल चौरसिया, अभिषेक भार्गव, अतुल वैद्य, अंकित राठौर, ज्योति खटीक, शिवा राजा, डाली राजा, राजपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed