{"_id":"60d240258ebc3e2d58710ef4","slug":"jal-sansthan-scheme-inspection-lalitpur-news-jhs197749570","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल संस्थान की परियोजनाओं की हकीकत जानेंगे नामित अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल संस्थान की परियोजनाओं की हकीकत जानेंगे नामित अफसर
विज्ञापन
jal nigam.jpg
- फोटो : jal nigam.jpg
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। जिले में पेयजल की हो रही समस्या के मद्देनजर जल संस्थान की परियोजनाओं की हकीकत परखने के लिए जांच समिति गठित की गई है। मंडलायुक्त ने गठित समिति को तकनीकी जांच करने के साथ सुधार के सुझाव देने के लिए भी निर्देश दिए हैं।
गर्मी के सीजन की शुरुआत होते ही जिले में पेयजल की समस्या खड़ी हो गई है। इस दौरान जल संस्थान की परियोजनाओं के ठीक तरीके से काम नहीं करने की शिकायतें आला अफसरों को प्राप्त हो रही हैं। इस पर मंडलायुक्त झांसी अजय शंकर पांडेय ने मंडल के सभी जिलों में जांच समिति गठित कर दी है। इसके तहत जिले में जिला विकास अधिकारी, अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई विभाग, अधिशासी अभियंता राजघाट निर्माण खंड को जांच समिति में रखा गया है। मंडलायुक्त ने अपने आदेश में कहा है कि विकास कार्यक्रमों की समीक्षा में पाया गया कि जल संस्थान की परियोजनाएं जर्जर एवं पूर्ण क्षमता पर काम नहीं कर पा रही हैं। इससे बेहतर पेयजल का प्रबंधन नहीं हो पा रहा है। जांच समिति के अधिकारी परियोजनाओं की मौके पर वास्तविक स्थिति, गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से तकनीकी जांच एवं सुधार हेतु सुझाव देने के निर्देश दिए हैं। इस जांच समिति के सत्यापन से परियोजनाओं के संचालन में सुधार होने की उम्मीद बंधी है।
----
शहर के विभिन्न क्षेत्रों में रहती पेयजल समस्या
शहर के मोहल्ला नेहरू नगर, गांधीनगर, चौबयाना, श्रद्धानंदपुरा, विष्णपुरा, वंशीपुरा, पुरानी बजरिया, गोविंद नगर, पटेल नगर में पेयजल की समस्या बनी रहती है। इसके अलावा कई ग्रामीण क्षेत्रों में भी पेयजल की समस्या बनी हुई है।