फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   jal sansthan ne hendpump ki marammat se hath khade kiye

जल संस्थान ने हैंडपंप की मरम्मत से हाथ खड़े किए

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 05:43 PM IST
विज्ञापन
jal sansthan ne hendpump ki marammat se hath khade kiye
जल संस्थान ने हैंडपंप की मरम्मत से हाथ खड़े कर दिए हैं। विभाग का कहना है कि उनके पास पैसा नहीं है, इस कारण मरम्मत नहीं हो पा रही है। शहर भर में करीब अस्सी हैंडपंप खराब पड़े हैं। इस कार ण लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है।  गर्मियों में पानी की डिमांड बढ़ गई है, कई स्थानों पर पाइप लाइन से पर्याप्त जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। इस कारण वहां के निवासी हैंडंपप पर निर्भर हो गए हैं, लेकिन हैंडपंप अधिकांश खराब पड़े हैं। इनकी मरम्मत के लिए जल संस्थान के पास पैसा नहीं है। पिछले वर्ष तक नगर पालिका हैंडपंप की मरम्मत के लिए जल संस्थान को पैसा मुहैया कराती थी, लेकिन इस बार नगर पालिका ने भी बजट नहीं होने का रोना रोकर हाथ खड़े कर दिए हैं। इस कारण हैंडपंप की मरम्मत नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed