फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Jain society honored former president in annual function

Lalitpur News: वार्षिकोत्सव में जैन समाज ने पूर्व अध्यक्ष को किया सम्मानित

Tue, 06 Feb 2024 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Jain society honored former president in annual function
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महरौनी। श्री यशोदय तीर्थ क्षेत्र का 11वां मंदिर दिवस, महामस्ताकाभिषेक एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कृष्णा सिंह को सम्मानित किया गया। सुबह जिन अभिषेक पूजन और मूलनायक भगवान पार्श्वनाथ का महामस्ताकाभिषेक किया गया। प्रथम अभिषेक चक्रेश चौधरी एवं आनंद सराफ ने किया।
मुनि सुधासागर महाराज के सानिध्य में बीते साल आयोजित पंचकल्याणक महोत्सव एवं चौबीस समवशरण विधान के महापात्रों, चौबीसी मंदिर निर्माण पुण्यार्जक, सिंहद्वार पुण्यार्जक, संत निवास पुण्यार्जक परिवारों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर शीलचंद्र जैन, राजेंद्र थनवारा, स्वतंत्र मोदी, विजय जैन, डॉ अरविंद जैन, पंकज जैन, संजीव, धन्य कुमार जैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


-----------
प्रागैतिहासिक तीर्थ नवागढ़ में होगा भव्य समवसरण महामंडल विधान
ललितपुर। प्रागैतिहासिक तीर्थक्षेत्र नवागढ़ विकासखंड महरौनी में आचार्य विनम्र सागर महाराज ससंघ के सान्निध्य में गणिनी आर्यिका स्वस्ति भूषण माता की प्रेरणा व ब्रह्मचारी जय कुमार निशांत भैया के निर्देशन में सात से 13 फरवरी तक समवसरण महामंडल विधान का आयोजन किया जाएगा। आचार्यश्री ससंघ का विहार नवागढ़ के लिए चल रहा है। उनके साथ मुनि विज्ञसागर महाराज, मुनि विनिवेश सागर महाराज, मुनि विश्व कुंद महाराज, मुनि विश्वधीर सागर महाराज, ऐलक विनमित सागर का नवागढ़ में आयोजित समवसरण महामंडल विधान हेतु मंगल विहार हो रहा है। उक्त आयोजन गुलाबचंद पुष्प जन्म शताब्दी वर्ष के अंतर्गत किया जा रहा है। आयोजन की तैयारियां नवागढ़ तीर्थक्षेत्र व नवागढ़ गुरुकुलम के पदाधिकारियों द्वारा की जा रही हैं। यह जानकारी प्रचार मंत्री डॉ. सुनील संचय ने दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed