फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   jain sant

वैराग्य का कारण है त्याग: आचार्यश्री

Wed, 03 Feb 2016 01:06 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Wed, 03 Feb 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
jain sant
पाली(ललितपुर)।  आचार्यश्री ज्ञानसागर महाराज ने कहा कि जीवन की यात्रा में साधक को जब सत्य की पहचान हो जाती है, तो वैराग्य आने में क्षण भी नहीं लगता। उन्होंने त्याग को वैराग्य का कारण बताया और कहा श्रावकों को जीवन में इसकी भावना बनाए रखने में ही शांति है।
विज्ञापन


सुबह पंचकल्याणक महोत्सव में तपकल्याणक का पूजन-अभिषेक हुआ। इस मौके पर जयनिशांत भैया, नितिन भैया खुरई, ब्रह्मचारी अशोक जी लिधौरा, सनतकुमार रजवांस, धीरज भैया राहतगढ़ आदि मौजूद रहे। वहीं, मध्याह्न में राजा सुदर्शन के दरबार में मुकुटबद्ध राजाओं ने राजषी वस्त्र में भेंट समर्पित की। रात्रि में क्षुल्लिका भक्ति भूषण माताजी ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि परिणामों की विशुद्धि श्रावकों में बनी रहे, तभी  संस्कृति सुरक्षित रहेगी।
विज्ञापन

संगीतकार रामकुमार भोपाल के मार्गदर्शन में आरती की र्गई, जिसमें इंद्र- इंद्राणि प्रभु की भक्ति में झूम उठे।

वहीं, रूपेश जैन ने आचार्यश्री ज्ञानसागर महाराज के तप व त्याग पर भक्तिगीत प्रस्तुत किए। महोत्सव मे पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन ‘आदित्य’ ने कहा कि तीर्थ हमारे प्राण हैं, जिनका संरक्षण करना सभी का दायित्व है। इस दौरान महोत्सव समिति के कार्य अध्यक्ष महेंद्र जैन बड़ागांव, प्रवीण जैन झांसी, सनत सिंघई, दयाचंद सराफ और वीर चंद जैन ने पूर्व केंद्रीय मंत्री को सम्मानित किया। कार्यक्रम में राजेश जैन, शिखरचंद, संतोष जैन, कपूरचंद  जैन, राजेंद्र चौधरी, तेजी राम पठया, डॉ. सुंदरलाल जैन, श्रयांस जैन, अजित बैसा व कैलाश जैन आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कवि सम्मेलन आज
महोत्सव के मीडिया प्रभारी अक्षय अलया ने बताया कि प्रतिष्ठा महोत्सव में बुधवार को ज्ञान कल्याणक में सुबह अभिषेक पूजन के बाद श्रीअरनाथ विधान, आचार्यश्री के प्रवचन, मध्याह्न में मंत्रानुष्ठान, अधिवासना व केवल ज्ञान के उपरांत अखिल भारतीय दिगंबर जैन शास्त्री परिषद की कार्यसमिति का अधिवेशन, केवलज्ञानोत्पति, समोवशरण, पूजा दिव्य ध्वनि व रात्रि में संगीतमय आरती के बाद रात्रि आठ बजे से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed