फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Jain minority status in society at

जैन समाज को मिले अल्पसंख्यक का दर्जा

Sun, 15 Nov 2015 01:02 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Sun, 15 Nov 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
Jain minority status in society at
ललितपुर। भारत सरकार के अल्पसंख्यक निगरानी समिति के सदस्य एवं मप्र शासन के पूर्व मंत्री दलीप राजपाल ने कहा कि जैन समाज को अल्पसंख्यक का दर्जा मिला, इससे धर्म-धर्मायतनों के संरक्षण एवं विकास के अवसर मिलेंगे। वहीं, प्रकोष्ठ अध्यक्ष ने चांदमारी की जमीन पर जैन समाज को पुलिस की उदासीनता के कारण हक नहीं मिलने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


आर्यिका पूर्णमति माताजी के ससंघ सानिध्य में श्री क्षेत्रपाल मंदिर में जैन पंचायत ललितपुर ने दिलीप राजपाल को प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर आर्यिकाश्री ने कहा कि मानवता से महात्मा व महात्मा से परमात्मा का ज्ञान गुरु के चरणों में मिलता  है। अगर समय चला गया तो ठगे जाओगे। उन्होंने  लक्ष्य को प्रभु से मिलने में लगाने को कल्याणकारी बताया।
विज्ञापन


जैन पंचायत के अध्यक्ष अनिल जैन अंचल ने चांदमारी के भूमि विवाद पर ध्यानाकर्षित करते हुए कहा पुलिस प्रशासन की उपेक्षा के चलते जैन समाज को अपनी भूमि पर हक नहीं मिल पा रहा है, जिससे वहां के कार्य अधूरे पड़े हैं। उन्होंने अल्पसंख्यक आयोग का ध्यानाकर्षित कराया और मामला निस्तारण की पहल करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मप्र अल्पसंयक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष अशोक जैन शास्त्री ने जैन समाज के हितों के लिए अल्पसंख्यक आयोग द्वारा किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया। इस मौके पर अल्पसंख्यक कल्याण परिषद के अध्यक्ष खुर्शीद मंसूरी व भीम सिंह भी मौजूद रहे, जिन्होंने आचार्य श्रेष्ठ विद्यासागर महाराज के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलित किया।
दिलीप राजपाल ने अनिल जैन अंचल को अल्पसंख्यक कल्याण समिति का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत कर संगठन में प्रतिनिधित्व दिया।

इस मौके पर जैन पंचायत के डा.अक्षय टडैया, प्रदीप जैन सतरवांस, मुकेश सराफ, राजेंद्र जैन थनवारा, पार्षद पंकज जैन, अशोक दैलवारा, अरविंद जैन, जिनेंद्र जैन, अभिषेक अनौरा, मनोज जैन बबीना, कपूर चंद लागौन, सत्येंद्र जैन गदयाना, जिनेंद्र जैन थनवारा, विनोद कामरा, प्रवीण जैन, जिनेंद्र जैन, डा. सत्येंद्र जैन, गोकुल चंद सरोज आदि उपस्थित रहे।

सिख समाज ने किया सरोपा भेंट
ललितपुर। अल्पसंख्यक निगरानी समिति के सदस्य दलीप राजपाल का सिख समाज ने गुरुद्वारा में सरोपा भेंट कर अभिनंदन किया। इसके पूर्व में सुखदेव सिंह प्रकाश अमृतसर ने गुरुग्रंथ साहिब की महिमा पर प्रकाश डालते हुए संगत के माध्यम से गुरु साहिब के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया।


ग्रंथी मोकम सिंह ने कीर्तन किया। इसके बाद सिख समाज के तेजबंत सिंह, सतबंत सिंह, प्रदीप सिंह खालसा, हरजीत सिंह, मंजीत सिंह, वीरेंद सिंह, सिरनाम सिंह, गुरुवचन सिंह बिल्ले, दर्शन सिंह, जसप्रीत सिंह ने दिलीप राजपाल के अलावा जैन समाज के अध्यक्ष अनिल जैन अंचल, अक्षय अलया, अशोक शास्त्री, खुर्शीद मंसूरी, भीम सिंह आदि को सरोपा भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed