फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Jain community demonstrated at Ghantaghar Chowk

Lalitpur News: जैन समाज ने घंटाघर चौक पर किया प्रदर्शन

Thu, 13 Jul 2023 12:21 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Thu, 13 Jul 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Jain community demonstrated at Ghantaghar Chowk
उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
विज्ञापन

कर्नाटक में दिगंबर जैन आचार्य की हत्या का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। कर्नाटक में दिगंबर जैन आचार्य कामकुमार नंदी की हत्या से जैन समाज सहित सनातन समाज के सभी वर्गों में आक्रोश है। जिसके चलते बुधवार को जैन समाज सहित अन्य संगठनों के लोगों ने घंटाघर चौक पर जुलूस निकालकर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। इस दौरान आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने और जैन संतों की सुरक्षा के लिए केंद्र और राज्य सरकार से मांग की गई।
प्रदर्शन के दौरान जैन पंचायत अध्यक्ष अनिल जैन अंचल ने बताया कि पांच जुलाई को कर्नाटक के बेलगांव जिले में चिकोड़ी तालुक स्थान पर जैन आचार्य काम कुमार नंदी की हत्या करके उनके शरीर के टुकड़े बोरवेल में डाल दिए गए थे। इस जघन्य हत्या के विरोध में बुधवार को जैन समाज के लोगों ने अटा मंदिर से घंटाघर तक नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इसके बाद जैन पंचायत के साथ स्वयंसेवी संगठनों ने उपजिलाधिकारी अमित कुमार और क्षेत्राधिकारी सदर अभय नारायण को दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान दिगंबर जैन पंचायत, गोलाकारी जैन समाज, तारण तरण युवा परिषद, उद्योग व्यापार मंडल, जैन मिलन, दयोदय पशु संरक्षण केंद्र, विश्व हिंदू महासंघ, विश्व हिंदू परिषद, वीर व्यायामशाला, वीरसेवा संघ, स्यादाद शिक्षण परिषद, महिला जैन समाज, भगवान महावीर नेत्र चिकित्सालय, अन्नपूर्णा सेवा संघ सहित अनेक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

ये रहे मौजूद :
इस दौरान दिगंबर जैन पंचायत के महामंत्री डॉ. अक्षय टडैया, महेंद्र मयूर, अखिलेश गदयाना, कुशचंद जैन, मनोज जैन आदि रहे। वहीं, जिला उद्योग व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष सुरेश बडेरा, जिला वरिष्ठ महामंत्री प्रदीप सतरबांस, जिला महामंत्री शैलेंद्र सिंघई, प्रबंधक पंकज मोदी, विश्व हिंदू परिषद से नवल सोनी, संजय जैन, संभव सिंघई, अजय साइकिल, सुनील, राजकुमार, विजय, लोकेश जैन, सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed