फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   jail supritendent docter nine imnmates positive

जेल अधीक्षक, चिकित्सक व नौ बंदी हुए कोरोना पॉजीटिव

Wed, 21 Apr 2021 01:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
jail supritendent docter nine imnmates positive
coronavirus-case.jpeg - फोटो : coronavirus-case.jpeg
ललितपुर। जिले में मंगलवार को 175 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि, दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं, जेल अधीक्षक, एक चिकित्सक व नौ बंदी भी जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार को कुल 1741 जांचें कराई गईं, जिनमें 175 मरीज पॉजिटिव पाए गए। इनमें आरटीपीसीआर जांच में दो, ट्रूनेट से आठ और एंटीजन टेस्ट में 165 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, सात मरीजों की रिपोर्ट झांसी से प्राप्त हुई। इनमें ललितपुर शहर में सबसे अधिक 89, तालबेहट में 27, बिरधा क्षेत्र में दस, महरौनी में सात और मड़ावरा में तीन मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए। वहीं, जिला कारागार में तैनात जेल अधीक्षक उदय प्रताप मिश्रा एवं नौ बंदी भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जबकि, सीएमओ कार्यालय में तैनात चिकित्सक डा. देशराज भी जांच में कोरोना संक्रमित पाए गए। इस प्रकार कुल 175 मरीजों में कोरोना संक्रमण पाया गया। अब जनपद में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 1993 हो गई है। हालांकि, राहत की बात यह रही कि मंगलवार को 80 मरीजों को ठीक होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर घर भेजा गया है। मंगलवार को हुई जांचों में अभी भी 703 जांचें लंबित हैं, जिनकी रिपोर्ट आना बाकी है। इसके अलावा जनपद में कोरोना संक्रमित दो महिलाओं एल-2 अस्पताल तालबेहट में उपचार करा रहीं गांधीनगर निवासी मुन्नी श्रीवास्तव (60) की मौत हो गई तथा चौकाबाग निवासी निर्मलारानी (65) की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

-------
मंगलवार को जनपद में 1741 जांचों में 175 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई है। जबकि, दो महिलाओं की मौत भी कोरोना के चलते हुई है।
-डा.डीके गर्ग, मुख्य चिकित्साधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed