फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   jail sant welcomed in gram kakrari

श्रद्घा के साथ मना विमान उत्सव, मुनिश्री की अगवानी

Mon, 20 Jan 2020 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
jail sant welcomed in gram kakrari
ग्राम ककड़ारी में मुनिश्री की अगवानी करते श्रद्धालु। - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। ग्राम ककरारी स्थित सकल दिगंबर जैन समाज ने प्रथम बार आचार्य विनिश्चय सागर महाराज के सानिध्य में विमान उत्सव का कार्यक्रम सानंद हुआ। क्षेत्र के सभी वर्गों के लोगों ने मुनिश्री की अगवानी की। सड़कों के दोनों ओर बैंड बाजा बजा कर मुनिश्री का पाद प्रक्षालन किया। कुशवाहा समाज के सैकड़ों लोगों ने सैरा नृत्य कर सभी का मन मोह लिया। इसके ठीक बाद आहार चर्या के उपरांत दिगंबर जैन पंचायत समिति ने महेंद्र कुमार शास्त्री मुरैना के मुखारविंद से मुनिश्री के सानिध्य में संगीतमय पारसनाथ विधान सानंद संपन्न हुआ। पांडुक शिला पर श्रीजी के अभिषेक पश्चात आचार्यश्री ने कहा कि भगवान की भक्ति करने से भगवान प्रसन्न होते हैं। यदि आप भगवान को भूल जाएंगे तो भगवान तुम्हें भूल जाएंगे। ग्राम ककरारी एक आदर्श गांव है। यहां के लोगों को मांस व नशा से दूर रहना चाहिए। इस अवसर पर पंचायत समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार, मंत्री कैलाश चंद, प्रभारी पुष्पेंद्र कुमार, कपूरचंद लागोन, गेंदालाल सतभैया, डॉक्टर अक्षय जैन, अंशुल, अखिलेश जैन, प्रमोद कुमार शास्त्री, महेंद्र जैन, सुनील जैन पारस, हर्ष जैन, राकेश जैन, संजीव टीटू, अजीत जैन, प्रतीक, संतोष, नयन, मनोज, अज्जू जैन, नमन जैन, अमित प्रिय जैन, नरेश गुप्ता, नवागढ़ क्षेत्र के अध्यक्ष सनत कुमार, डॉ सुनील खजुरिया आदि उपस्थित रहे। अंत में क्षेत्र के पुष्पेंद्र जैन एवं ग्राम प्रधान चिंटू राजा ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed