फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Jabalpur to Khajuraho start special train from 20 days

जबलपुर से खजुराहो तक बीस दिन चलेगी साप्ताहिक विशेष ट्रेन

Tue, 03 Dec 2019 12:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Jabalpur to Khajuraho start special train from 20 days
ललितपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुुविधा के लिए विशेष साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। कई ट्रेनों का ठहराव ललितपुर स्टेशन पर किया जाएगा। इसमें जबलपुर से खजुराहो, इलाहाबाद से इंदौर होते हुए डॉ. अंबेडकरनगर, कानपुर से कांचीगुड़ा के लिए ट्रेनों का अलग-अलग तारीखों में संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन

जबलपुर से खजुराहो के लिए साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। ट्रेन आज सोमवार से शुरू होकर सोलह दिसंबर तक चलेगी। खजुराहो से जबलपुर जाने वाली विशेष ट्रेन 04190 खजुराहो-जबलपुर एक्सप्रेस खजुराहो से रात 11 बजे प्रस्थान करेगी, जो 23.17 बजे धुरियागंज, 23.40 बजे छतरपुर, देर रात 12.04 बजे ईसानगर, 12.28 बजे खरगापुर, 12.48 बजे सरकनपुर, 01.20 बजे टीकमगढ़, 1.44 बजे उदयपुुरा व रात्रि 3.00 बजे ललितपुर पहुंचेगी। इसके बाद यह ट्रेन आगासौद रेलवे स्टेशन होते हुए जबलपुर रवाना होगी। जबलपुर की ओर जाने पर ललितपुर में स्टॉपेज का समय प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार व शुक्रवार को रहेगा।
विज्ञापन

इसी प्रकार जबलपुर से चलकर खजुराहो जाने वाली जबलपुर-खजुराहो एक्सप्रेस विशेष साप्ताहिक ट्रेन का संचालन जबलपुर से तीन दिसंबर से शुरू होगा, जो ललितपुर में प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को ठहरेगी। आगमन समय रात्रि 2.20 बजे रहेगा और यह ट्रेन टीकमगढ़ में रात्रि 3.20 बजे, छतरपुर रेलवे स्टेशन पर अलसुबह 5.00 बजे और खजुराहो स्टेशन पर सुबह 6.00 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार इलाहाबाद से बांदा, झांसी, ललितपुर, विदिशा, इंदौर होते हुुए डा. अंबेडकरनगर को जाने वाली इलाहाबाद-डॉ. अंबेडकरनगर साप्ताहिक ट्रेन का संचालन दो व तीन जनवरी से 26 व 27 मार्च तक के लिए किया जा रहा है। 04119 इलाहाबाद-डॉ. अंबेडकरनगर एक्सप्रेस ट्रेन इलाहाबाद से प्रत्येक बृहस्पतिवार को चलेगी, यह ट्रेन इलाहाबाद से सुबह 10.10 बजे चलकर शंकरगढ़, मानिकपुर, चित्रकूटधाम, बांदा, महोबा होते हुए झांसी स्टेशन पर शाम को 18.40 बजे पहुंचेगी और ललितपुर स्टेशन पर उसी दिन 20.10 बजे आएगी, जो बीना, विदिशा, संत हृदारामनगर होते हुए उज्जैन स्टेशन पर देर रात को 3.15 बजे, इंदौर स्टेशन अगले दिन शुक्रवार को सुबह 6.50 बजे और डा.अंबेडनगर स्टेशन पर सुबह साढ़े सात बजे पहुंचेगी। इसी प्रकार 04120 डॉ. अंबेडनगर- इलाहाबाद एक्सप्रेस विशेष साप्ताहिक ट्रेन डॉ. अंबेडकर नगर से प्रत्येेक शुक्रवार को सुबह 11.00 बजे चलकर इंदौर स्टेशन पर 11.40 बजे, उज्जैन स्टेशन पर दोपहर 14.15 बजे, विदिशा स्टेशन पर शाम 17.53 बजे, बीना स्टेशन पर 19.35 बजे, ललितुपर स्टेशन शाम 19.44 बजे, झांसी स्टेशन रात 20.55 बजे, फिर महोबा, बांदा, चित्रकूटधाम, मानिकपुर, शंकरगढ़ होते हुए इलाहाबाद स्टेशन अगले दिन सुबह 5.30 बजे पहुंचेगी।

इसी प्रकार कानपुर से झांसी, ललितपुर, भोपाल, इटारसी, नागपुर होते हुए काचीगुड़ा के लिए भी विशेष साप्ताहिक ट्रेन शुरू की जाएगी। यह ट्रेन दो व तीन जनवरी से शुरू होकर नौ व दस जनवरी तक चलेगी, जिनका ललितपुर स्टेशन पर प्रत्येक शुक्रवार व सोमवार को ठहराव रहेगा। कानपुर से काचीगुड़ा जाने वाली 04155 कानपुर सेंट्रल-काचीगुड़ा विशेष साप्ताहिक ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को ललितपुर स्टेशन प्रत्येक शुक्रवार को रात्रि में 12.14 बजे व काचीगुड़ा से कानपुर की ओर जाने के लिए 04156 काचीगुड़ा एक्सप्रेस ट्रेन प्रत्येक सो मवार को रात 20.12 बजे ललितपुर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed