फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   JAAM IN LALITPUR

पुलिस कर्मी तैनात, फिर भी लग रहा जाम

Wed, 10 May 2017 02:01 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Wed, 10 May 2017 02:01 AM IST
विज्ञापन
JAAM IN LALITPUR
प्रशासन - फोटो : amar ujala
शहर की सीमाओं पर यातायात पुलिस व सिविल पुलिस कर्मियों की तैनाती के बावजूद भी ग्रामीण अंचलों से आने वाले सवारी वाहनों का शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में प्रवेश होना बंद नहीं हो रहा है। जिससे शहर में पहले की तरह जाम की समस्या बरकरार बनी हुई है। वहीं, यातायात पुलिस भी कार्रवाई के नाम पर मात्र एक-दो वाहनों का चालान काटकर खानापूर्ति कर रही है।    
विज्ञापन


 
बीते वर्ष शहर के मुख्य बाजार क्षेत्र में वन-वे प्रणाली लागू होने के बाद यहां पर ट्रैफिक की समस्या काफी हद तक सामान्य हो गई है। वर्तमान में ट्रैफिक की सबसे ज्यादा समस्या आजाद चौक से लेकर मवेशी बाजार तक और जेल चौराहे से लेकर इलाइट चौराहे तक है। इन दोनों रास्तों में बीच में सकरे पुलिस भी पड़ते हैं जिन्हें पार करके ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले सवारी वाहन शहर में प्रवेश करती हैं और सड़कों पर ही वाहन खड़े करके सवारियों का इंतजार करने से जाम की समस्या पैदा हो जाती है। वैसे भी इन सकरे पुलों के कारण हमेशा ही ट्रैफिक की समस्या बनी रहती है।
विज्ञापन



उल्लेखनीय है कि ग्राम बिरधा, पाली, घटवार, जिजयावन की ओर चलने वाले सवारी वाहन कैलगुवां तिराहे से होते हुए शहजाद नदी के पुल के दोनों ओर मुख्य मार्ग पर खड़ी हो जाती है। जबकि कैलगुंवा तिराहे पर पूरे दिन यातायात पुलिस कर्मी की तैनाती होने के बाद भी वाहन चालक नदी का पुल पर करके इस ओर आ जाते हैं और सड़कों पर वाहन खड़े कर देते हैं। इसी तरह ग्राम राजघाट, जखौरा, बांसी व बार मार्गों पर चलने वाले वाहन इलाइट चौराहे से होते हुए ब्याना नाला पार करके जेल चौराहे व पानी की टंकी के पास मुख्य मार्ग पर खड़े हो जाते हैं। दिन में तेज धूप होने के कारण दोपहर के समय ट्रैफिक की स्थिति तो सामान्य रहती है, लेकिन शाम होते ही समस्या जटिल हो जाती है।      
विज्ञापन
विज्ञापन


जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते एसआई      
इस संबंध में जब भी यातायात प्रभारी उप निरीक्षक नासिर अली से बात की जाती है तो समस्या का स्थाई समाधान निकालने की जगह कार्रवाई का हवाला देते हैं। उनका कहना होता है कि शहर में प्रवेश करने वाले ग्रामीण सवारी गाड़ियों के चालान किए जा रहे हैं। और पूरा दिन बीतने के बाद शाम के समय दो-तीन का चालान काटकर अपना पलला झाड़ लेते हैं। मंगलवार की शाम करीब साढ़े छह बजे उनसे बात की तो उन्होंने बताया कि कैलगुवां तिराहे पर चेकिंग अभियान जारी है और चालान किए जा रहे हैं। जब उनसे चालान की संख्या पूंछी तो उन्होंने बताया कि अभी वह वहां पहुंचे ही है, चालान काटना अभी शुरू नहीं हुआ है।      


यदि यातायात पुलिस व प्रशासन ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले सवारी वाहनों के लिए स्टैंड बनवाने को जगह की मांग करते है, तो जगह उपलब्ध कराने की पूरी कोशिश की जाएगी। लेकिन हाल ही में उनके पास ऐसी कोई मांग नहीं आई है।      
- राकेश कुमार      
अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed