फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   iti roads become shabby

साहब! ये गड्ढे नहीं, आईटीआई वाली है सड़क

Thu, 01 Oct 2020 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
iti roads become shabby
कीचड़ में तब्दील हुई सिद्धन मन्दिर को जाने वाली सड़क - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। वार्ड नंबर 9 सिविल लाइन प्रथम अंतर्गत सदनशाह चौराहे से सिद्दन मंदिर जाने वाली सड़क इन दिनों गड्ढों में तब्दील नजर आ रही है। सड़क के कुछेक स्थानों पर ही डामर बचा है। स्थिति बदतर होने के बाद भी जिम्मेेदार मौन हैं। इससे राहगीरों व वाहन चालकों की समस्याएं कम नहीं हो रही है।
विज्ञापन

बारिश थमने के बाद भी सड़कों को सुधारने का काम अब तक शुरू नहीं हो सका है। जिन सड़कों पर बारिश का पानी भरा है, वे कीचड़ में सन गई हैं। ऐसा ही कुछ हाल आईटीआई मार्ग की है। यह सड़क सिद्दन मंदिर व ग्राम बुढ़वार को जोड़ती है। इस मार्ग पर एक डिग्री कॉलेज, एक जूनियर हाईस्कूल व आईटीआई है। इसके अलावा बड़ी संख्या में श्रद्घालु हनुमानजी सिद्घ मंदिर जाते हैं। वर्तमान में सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। गड्ढों की बिखरी गिट्टी भारी वाहनों के निकलने पर इधर-उधर उछल रही हैं। ऐसेे में राहगीरों के चुटहिल होने का खतरा बना रहता है। तमाम लोगों ने इस रास्ते से निकलना भी बंद कर दिया है। जो लोग इस मार्ग से सिद्दनपुरा वार्ड नंबर 1 आते जाते थे, वे अब देवगढ़ रेलवे क्रासिंग होकर जाने लगे हैं। स्थानीय लोग बारिश रुकने के बाद जर्जर सड़क के ठीक होने की उम्मीद लगाए बैठे थे, उन्हें मायूसी हाथ लग रही है। उनमें संबंधित विभागों के प्रति रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

-----
सड़क के बड़े-बड़े गड्ढों में बरसात का पानी भर जाता है, जिससे गड्ढे लबालब हो जाते हैं। इस कारण राहगीरों व वाहन चालकों को इसी पानी के बीच से होकर निकलना पड़ता है। कई बार लोग अनियंत्रित हो जाते हैं।-ओमप्रकाश रिछारिया
विज्ञापन
विज्ञापन

----
गड्ढों की गिट्टी बिखरने से राहगीरों के चुटहिल होने का खतरा बढ़ जाता है। आए दिन दुपहिया वाहनों के पहिए गिट्टी के लगने से पंचर हो जाते हैं तो कुछ चालक अनियंत्रित हो जाने के भय से रास्ता बदल देते हैं।-भागीरथ
----
खराब पड़ी इस सड़क की ओर अफसर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे आम जन मानस की परेशानी बढ़ गई है। नगर पालिका परिषद ने जो सड़क डाली थी, वह भी कुछ ही महीनों में उखड़ गई।-भूपेंद्र सिंह परिहार

---
आईटीआई के पास जो पुलिया बनी हुई है, उसके पास गड्ढा कुछ ज्यादा ही बढ़ा हो गया है। यहां से वाहन हिचकोले खाते हुए निकलते हैं। भारी वाहनों की आवाजाही से सड़क की बुरी हालत हो गई है।-डा गोपाल चंदेल
----
बीते दिनों ही मैंने कार्यभार संभाला है, इस कारण समस्याओं के बारे में व पालिका के बजट की ज्यादा जानकारी नहीं है। इसका पता कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
निहालचंद, धिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed