फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   It was through Maharas Leela that the soul met the divine: Mahamandleshwar

महारास लीला से ही जीवात्मा का परमात्मा से मिलन हुआ : महामंडलेश्वर

Sun, 18 May 2025 12:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
It was through Maharas Leela that the soul met the divine: Mahamandleshwar
ललितपुर। शहर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के छठवें दिन महामंडलेश्वर ने महारास लीला, रासलीला में भगवान शंकर का आना एवं श्रीकृष्ण रुक्मणि विवाह के प्रसंग का सुंदर वर्णन किया।
विज्ञापन

महामंडलेश्वर अमरदास महाराज ने कहा कि महारास में पांच अध्याय हैं। उनमें गाए जाने वाले पंच गीत भागवत के पंच प्राण हैं, जो भी ठाकुरजी के इन पांच गीतों को भाव से गाता है, वह भव पार हो जाता है। उन्हें वृंदावन की भक्ति सहज प्राप्त हो जाती है। श्रीकृष्ण रुक्मणि विवाह के प्रसंग का संगीतमय कथा का श्रवण कराया। उन्होंने कहा कि महारास में भगवान श्रीकृष्ण ने बांसुरी बजाकर गोपियों का आह्वान किया और महारास लीला द्वारा ही जीवात्मा का परमात्मा से मिलन हुआ।
विज्ञापन

भगवान श्रीकृष्ण रुक्मणि के विवाह की झांकी ने सभी को खूब आनंदित किया। इस दौरान कथा मंडप में विवाह का प्रसंग आते ही चारों तरफ से श्रीकृष्ण-रुक्मणि पर जमकर फूलों की बारिश की गई। उन्होंने कहा कि जो भक्त कृष्ण-रुक्मणि के विवाह उत्सव में शामिल होते हैं, उनकी वैवाहिक समस्या हमेशा के लिए समाप्त हो जाती है। उन्होंने कहा कि जीव परमात्मा का अंश है। इसलिए जीव के अंदर अपार शक्ति रहती है। यदि कोई कमी रहती है, तो वह मात्र संकल्प की होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संकल्प एवं कपट रहित होने से प्रभु उसे निश्चित रूप से पूरा करेंगे। मुख्य यजमान सभासद पुष्पा अरविंद राजा ने श्रीमद्भागवत की आरती उतारी। इस दौरान तुवन मंदिर के महंत राम लखन दास महाराज, महामंडलेश्वर हनुमानधारा मंदिर एवं बड़ा मंदिर बीना राधामोहन दास महाराज, चंडी मंदिर पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर चंदेश्वरगिरि महाराज, राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, शकुंतला कुशवाहा, अध्यक्ष विश्वनाथ सिंह बुंदेला, मंत्री राकेश श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष दिनेश पाठक, राजीव कटारे, पुजारी अवध बिहारी उपाध्याय, बृजभूषण कटारे, हरीनारायण चौबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed