फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   It may rain today and tomorrow, hailstorm is also possible

Lalitpur News: आज और कल हो सकती है बारिश, ओलावृष्टि भी संभव

Fri, 31 Mar 2023 12:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
It may rain today and tomorrow, hailstorm is also possible
झांसी। जिले में एक बार फिर मौसम बदल सकता है। शुक्रवार और शनिवार को जिले में बारिश और ओलावृष्टि होने के आसार हैं। बृहस्पतिवार देर रात से ही महानगर में तेज हवाएं चलने के साथ-साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया। पिछले चार-पांच दिनों से आसमान साफ हो गया और अच्छी धूप खिल गई। ऐसे में किसानों ने राहत की सांस ली। मगर अब फिर से मौसम बदलने के आसार हैं। रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिक डॉ. अनिल कुमार राय और डॉ. योगेश्वर सिंह ने बताया कि 31 मार्च और एक अप्रैल को घने बादल छा सकते हैं। तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं। बादल की गर्जना के साथ-साथ तेज बिजली भी चमक सकती है। क्षेत्रीय भारतीय मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार बारिश के साथ-साथ कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना है। ऐसे में रबी मौसम की तैयार फसलों की कटाई-मढ़ाई का काम जल्द पूरा कर दाने का सुरक्षित भंडारण करें। कटी हुई फसलों को एकत्रित कर पॉलिथीन से ढककर सुरक्षित करें। फसलों में छिड़काव, सिंचाई कार्य आदि स्थगित रखें। मंडी में बिक्री के लिए लाई गई कृषि उपज को बाजार में सुरक्षित रखें, ताकि बारिश या खराब मौसम के कारण ये बर्बाद न हो।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed