फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Irrigation workers demonstrated by wearing black bands

Lalitpur News: सिंचाईकर्मियों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

Thu, 22 May 2025 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Irrigation workers demonstrated by wearing black bands
- सिंचाई विभाग में चार हजार से अधिक पदों को समाप्त करने को लेकर थे आक्रोशित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। सिंचाई विभाग में चार हजार से अधिक पदों को समाप्त करने को लेकर सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ और सिंचाई विभाग संयुक्त संघर्ष समिति के कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया।

सिंचाई विभाग में विभिन्न पद सींचपाल, उपराजस्व निरीक्षक, ट्यूबवेल संचालक, चालक, टंडेल, रनर सहित चार हजार से अधिक पदों को समाप्त कर दिया गया है। इसको लेकर सिंचाई विभाग के कर्मचारियों में आक्रोश है। बुधवार को सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ और सिंचाई विभाग संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वावधान में सिंचाई कार्य मंडल कार्यालय के बाहर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर सांकेेतिक विरोध प्रदर्शन किया। सिविल डिप्लोमा इंजीनियर संघ के अध्यक्ष इं. सुरेंद्र अहिरवार और मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन मंडल के अध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि यह सभी पद विभाग की धुरी हैं। सरकार की मंशा के अनुरूप किसानों की आय दोगुनी करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संघ की मांग है कि इन पदों को पुनः बहाल किया जाए। जिससे गरीब संवर्ग के बच्चों को भी रोजगार के उचित अवसर प्रदान किए जा सकेंगे और वह देश की निरंतर प्रगति में योगदान कर सकें। इस दौरान चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष आनंद स्वरूप रजक, सहायक अभियंता मनोज त्रिपाठी, विपिन, पूजा, रमाकांत, रौली, अशोक गुप्ता, राजेंद्र सोनी, शैलेंद्र सिंह, राजीव मिश्रा, अभिषेक शुक्ला, देवीलाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed