{"_id":"5fa1bbab8ebc3e9ba43c0d5d","slug":"irrigation-problem-electricity-crisis-lalitpur-news-jhs1802804120","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन घंटे हो रही आपूर्ति, कैसे खेतों में लगे पलेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन घंटे हो रही आपूर्ति, कैसे खेतों में लगे पलेवा
विज्ञापन
greenari
- फोटो : greenari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। शासन ने भले ही किसानों को रबी की फसल की सिंचाई के लिए 20 घंटे बिजली देने के निर्देश दिए हों, लेकिन जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते किसानों को महज तीन घंटे ही बिजली की आपूर्ति दी जा रही है। इससे किसान सिंचाई के लिए परेशान हो रहे हैं। साथ ही अधिक समय भी लग रहा है। ऐसी ही स्थिति ब्लॉक बिरधा के ग्राम अनौरा, झरकौन व भौंरदा की है। गांव में दस दिन से मात्र तीन घंटे ही बिजली मिल पा रही है।
रबी की फसल की बुवाई की तैयारी शुरू हो गई है। नहरों से सिंचाई होने वाले क्षेत्र में किसान पलेवा कर रहे हैं। डीजल पंप से कुएं और बोर से भी पलेवा किया जा रहा है। किसानों ने बुवाई के लिए खाद बीज आदि रख लिया है।
शासन ने किसानों को रबी की फसल के लिए 20 घंटे बिजली आपूर्ति करने के निर्देश दिए हैं। लेकिन कई गांव में आपूर्ति बाधित बनी हुई है। साथ ही लो वोल्टेज व कम आपूर्ति हो रही है। ऐसे में किसानों को सिंचाई करने के लिए परेशानी हो रही है। बिजली के अभाव में किसान समय से खेतों पलेवा नहीं कर पा रहे हैं। अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी निस्तारण नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
ब्लॉक बिरधा के अंतर्गत ग्राम अनौरा, भौंरदा, झरकौन में अधिकांश सिंचाई बिजली के माध्यम से नलकूप द्वारा होती है। अन्य क्षेत्रों में जहां किसान बुवाई के लिए खेतों में पलेवा कर रहे हैं, लेकिन इन गांव में दस दिन से बिजली की आपूर्ति मात्र तीन घंटे ही हो रही है। साथ कई बार तो आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो जाती है। ऐसे में किसान अपने खेतों पर बैठकर बिजली आने का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन नहीं आने पर मायूस होकर घर आ जाते हैं।
----------
किसानों ने संपूर्ण समाधान दिवस में दिया प्रार्थनापत्र
मंगलवार को ग्रामीण किसानों ने संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थनापत्र देकर 20 घंटे बिजली आपूर्ति किए जाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में सात- आठ कनेक्शन हैं। प्रत्येक कनेक्शन पर दो अस्थाई संयोजन की रसीद कटी है। इसके बाद भी समय से बिजली आपूर्ति नहीं की जा रही है। उन्होंने किसानों को लेकर समय से आपूर्ति कराए जाने की मांग की है। ज्ञापन पर पवन कुमार, मेहरवान सिंह, निरपत सिंह आदि के हस्ताक्षर हैं।
-----
रबी की फसल की पूरी तैयारी कर ली है, लेकिन बिजली के अभाव में सिंचाई नहीं हो पा रही है।
- सतेंद्र सिंह
-----
सिंचाई के लिए विद्युत विभाग द्वारा नलकूप कनेक्शन लिया है। समय से बिजली नहीं मिलने से समस्या हो रही है।
- भगवत सिंह
-----
रबी की बुवाई के लिए खेत तैयार कर लिया है। लेकिन पर्याप्त बिजली नहीं मिलने से पलेवा नहीं लग पा रहा है।
- लक्ष्मन सिंह
-----
गांव में महज तीन घंटे बिजली मिल रही है। इससे पलेवा में अधिक समय लग रहा है। पर्याप्त आपूर्ति कराई जाए।
- गजेंद्र सिंह
-------