{"_id":"64b443cefccc7fc83f0ceb55","slug":"investigation-started-for-demanding-extortion-from-bullion-trader-police-set-up-three-teams-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-968-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: सराफा व्यापारी से रंगदारी मांगने की जांच शुरू, पुलिस ने लगाईं तीन टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: सराफा व्यापारी से रंगदारी मांगने की जांच शुरू, पुलिस ने लगाईं तीन टीमें
Mon, 17 Jul 2023 12:53 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Mon, 17 Jul 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
लारेंस बिश्नोई गैंग के नाम से रुपये मांगने का पर्चा दुकान के बाहर चस्पा मिला था
सीसीटीवी में दो लोग बाइक से आते दिखे
संवाद न्यूज एजेंसी
मड़ावरा/ललितपुर। जेल में निरुद्ध चल रहे गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के नाम से सराफा व्यापारी की दुकान पर 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का पर्चा चस्पा मिलने के मामले में पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार अग्रवाल ने तीन टीमें गठित की है। पुलिस टीमें पर्चा चस्पा करने वाले बदमाशों को पकड़ने के लिए जुट गई है।
कस्बा मड़ावरा में बस स्टैंड के पास स्थित जेके वस्त्रालय एवं ज्वैलरी की दुकान के संचालक जिनेंद्र कुमार जैन की दुकान के चैनल गेट पर शनिवार को एक पत्र चस्पा मिला था। जिसमें हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में सक्रिय जेल में निरुद्ध चल रहे गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 15 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की गई थी। मांग पूरी न होने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई थी।
गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी भरा रंगदारी मांगने का पत्र चस्पा मिलने पर कस्बे में हड़कंप मच गया था। सीसीटीवी कैमरे में दो नकाबपोश बदमाश बाइक से आकर पर्चा चस्पा करते हुए दिखाई दिए हैं। पुलिस ने अज्ञात दो बदमाशों के खिलाफ रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
एसपी अभिषेक कुमार अग्रवाल ने पर्चा चस्पा करने वाले बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित कर दी हैं। गठित की गई पुलिस टीमों ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। वहीं एसओजी/सर्विलांस टीम ने कस्बा में बाजारों और मकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला और कुछ रिकार्डिंग को अपने पास लेकर सुरक्षित किया। पुलिस घटना का खुलासा करने के लिए प्रत्येक पहलू पर जांच कर रही है।
व्यापारी और उसके परिवार को मुहैया कराई गई पुलिस सुरक्षा
गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर व्यापारी से रंगदारी मांगने और न देने पर अंजाम भुगतने का धमकी भरा पत्र चस्पा होने के बाद अपर पुलिस अधीक्षक व सीओ मड़ावरा ने घटनास्थल का मौका मुआयना करने के साथ व्यापारी से बातचीत की थी। एएसपी के निर्देश पर व्यापारी व उसके परिवार को पुलिस की सुरक्षा मुहैया कराई गई है। जिसमें कुछ पुलिसकर्मी व्यापारी के घर के बाहर तैनात कर दिए गए हैं।
संदिग्धों से पूछताछ शुरू, एमपी के बदमाशों की भी छानबीन
पुलिस की प्रारंभिक जांच में कुछ बदमाश रडार पर आए हैं। इन संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस जनपद सहित क्षेत्र के सक्रिय बदमाशों के बारे में जानकारी जुटा रही है। इतना ही नहीं पुलिस की टीमें मध्य प्रदेश के टीकमगढ़, सागर व छतरपुर क्षेत्र के सक्रिय बदमाशों की भी छानबीन कर रह रही हैं।
मड़ावरा में रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में अभियोग पंजीकृत विवेचना की जा रही है। -अनिल कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक