फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Investigation of cutting rosewood tree started in Agriculture Department

Lalitpur News: कृषि विभाग में शीशम के पेड़ काटने की जांच शुरू

Fri, 06 Jan 2023 09:41 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 09:41 PM IST
विज्ञापन
Investigation of cutting rosewood tree started in Agriculture Department
ललितपुर। उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी कार्यालय परिसर के खड़े हरे शीशम के पेड़ काटे जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अब पेड़ काटे जाने की जांच दो विभागों ने शुरू कर दी है। कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही रिपोर्ट अधिकारी को सौंपी जाएगी। जिसके बाद आरोपी कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बीते माह उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी कार्यालय के पीछे बाउंड्रीवॉल के किनारे खड़े दो बड़े शीशम के पेड़ों को काट दिया गया था। विशालकाय पेड़ों को कटान के बाद भी विभागीय अधिकारियों ने अनदेखा कर दिया। लेकिन अब पेड़ कटने का मामला बढ़ रहा है। मामले में उप कृषि निदेशक संतोष कुमार सविता ने जांच शुरू करा दी है। मामले में जिला कृषि अधिकारी और वन विभाग के अफसर भी जांच कर रहे हैं। जांच को लेकर विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप है। संवाद
विज्ञापन

परिसर में शीशम के पेड़ काटे जाने के मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही जांच पूरी हो जाएगी। इसके बाद उच्च अधिकारियों के निर्देश पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजीव कुमार, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed