फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   intruction to removed encroachment

सड़क से अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश

Tue, 29 Dec 2020 12:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
intruction to removed encroachment
download.jpg - फोटो : download.jpg
ललितपुर। सोमवार को मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने घंटाघर चौराहा का भ्रमण किया। घंटाघर के पास अलाव जलता नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने निर्देश दिए कि सड़क से अतिक्रमण हटाया जाए।
विज्ञापन

घंटाघर के पास निरीक्षण के दौरान लोगों ने बताया कि नगर पालिका बिल्डिंग के शौचालय में बहुत गंदगी है। इस पर उन्होंने नियमित रुप से सफाई कराने को कहा। बाजार के निरीक्षण में एक सराफा कारोबारी द्वारा सड़क पर अतिक्रमण करने पर उसे हटवाने के निर्देश दिए। घंटाघर से शनीचरा चौराहा तक व्यापारियों से वार्ता कर उनका हालचाल जाना। व्यापारियों ने बताया कि कोरोना के कारण बाजार मंदा चल रहा है। सड़क किनारे सब्जी की रेहड़ी लगाने वाली महिलाओं से बातचीत की और पूछा कि कोई वसूली तो नहीं करता है। एक महिला की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक को 15 दिन में समस्या का निस्तारण कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। शहर में छुट्टा घूम रही गायों को समीपस्त गोशाला में भेजने को कहा। नगरवासियों से अपील की है कि वे मास्क का प्रयोग अनिवार्य रुप से करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed