{"_id":"67953975c301cef64006460d","slug":"inter-state-virat-mahila-dangal-today-rai-dance-folk-songs-will-also-be-held-in-the-bar-lalitpur-news-c-11-1-jhs1032-481668-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: बार में अंतराज्यीय विराट महिला दंगल आज, राई नृत्य, लोकगीत भी होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: बार में अंतराज्यीय विराट महिला दंगल आज, राई नृत्य, लोकगीत भी होंगे
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बार-पुलवारा। ब्लॉक मुख्यालय बार में रविवार को अंतराज्यीय महिला दंगल का आयोजन किया जाएगा। आयोजन में महिला दंगल में महिला पहलवानों के अलावा पुरुष पहलवान भी दाव पेंच आजमाएंगे।
जिले में पहली बार महिला दंगल का आयोजन हो रहा है। कार्यक्रम के दौरान लोकगीत, राई, नृत्य का भी आयोजन होगा। इस विराट महिला दंगल के अध्यक्ष दीपक वाल्मीकि ने बताया कि दंगल में हरियाणा, उत्तर प्रदेश सहित भारत केशरी महिला पहलवान मनु तोमर, बुंदेलखंड केशरी शिवम यादव, मेरठ केशरी साकिर नूर सहित कई पहलवान भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
आयोजन के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद चंद्रपाल सिंह यादव, पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष तिलक यादव, सपा की लोकसभा प्रभारी ज्योति सिंह लोधी रहेंगी। कार्यक्रम का आयोजन प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अध्यक्ष शेर सिंह यादव व समिति द्वारा करवाया जा रहा है।आयोजन में कोषाध्यक्ष रानू राजा चौहान, जितेंद्र यादव सेवरिया का विशेष सहयोग रहेगा।
विज्ञापन