फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Instructors found absent during DM's inspection, instructions to deduct honorarium

Lalitpur News: डीएम के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले अनुदेशक, मानदेय काटने के निर्देश

Wed, 17 Dec 2025 12:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Instructors found absent during DM's inspection, instructions to deduct honorarium
जिलाधिकारी ने कंपोजिट विद्यालय सिविल लाइन के निरीक्षण में विद्यार्थियों की उपस्थिति कम पाए जाने पर लगाई फटकार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिलाधिकारी सत्यप्रकाश ने कंपोजिट विद्यालय सिविल लाइन का निरीक्षण किया। इसमें विद्यार्थियों की कम उपस्थिति पर शिक्षकों को फटकार लगाई गई। बच्चों से संवाद कर शिक्षण कार्य, मिड-डे मील सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अनुदेशक के गैरहाजिर मिलने पर मानदेय काटने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कुल 309 बच्चों के सापेक्ष 163 बच्चे मिले। तीन सहायक अध्यापक, तीन अनुदेशक एवं एक शिक्षा मित्र कार्यरत हैं। इनमें सहायक अध्यापक पुनीता खरे, अनुदेशक विनीता अवकाश पर थीं। अनुदेशक वर्षा नामदेव अनुपस्थित पाई गईं। सहायक अध्यापक तरन्नुम जहां एवं रेशमा बेगम उपस्थित पाई गई। निरीक्षण के समय नगर शिक्षा अधिकारी नीतू वर्मा को डीएम ने निर्देश दिए कि अनुपस्थित अनुदेशक का एक दिन का मानदेय काटा जाए। यह भी निर्देश दिए गए कि एक साथ सभी शिक्षकों को अवकाश ना दिया जाए, अपरिहार्य स्थिति में ही अवकाश दिए जाएं, जिससे विद्यालय संचालन में परेशानी ना हो। जिलाधिकारी ने विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्मार्ट टीवी कक्ष का भी निरीक्षण किया और बच्चों को स्मार्ट टीवी के माध्यम से शैक्षणिक कार्य कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed