{"_id":"6a4436f0eafa513f98062fdf","slug":"instructions-issued-for-the-speedy-disposal-of-mutation-cases-during-the-inspection-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1010-158895-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: निरीक्षण में शीघ्र दाखिल खारिज निस्तारण के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: निरीक्षण में शीघ्र दाखिल खारिज निस्तारण के दिए निर्देश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। अपर आयुक्त प्रियंका ने मंगलवार को तहसीलदार सहित दोनों नायब तहसीलदारों की न्यायालयों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने दाखिल खारिज की पत्रावलियों के निस्तारण के बारे में जानकारी लेते हुए पीठासीन अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
अपर आयुक्त प्रियंका ने निरीक्षण के दौरान सबसे पहले तहसीलदार न्यायालय में दाखिल खारिज की पत्रावलियों की सूची का तलब किया। इसके बाद उन्होंने एक वर्ष से अधिक पुराने वादों के निस्तारण के बारे में जानकारी ली। जिस पर मुहर्रम जुडीसियल सोबित सिंह ने बताया कि अधिक पुराने वाद उनकी न्यायालय में वर्तमान में नहीं है। जिस पर उन्होंने सराहना की। नायब तहसीलदार धीरेंद्र सिंह ने बताया कि उनके यहां एक वर्ष से पुराने बाद नहीं है। इसके बाद अपर कमिश्नर ने एक वर्ष से छह माह के मध्य के पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण के समस्त पीठासीन अधिकारियों को निर्देश दिए। इस मौके पर उपजिलाधिकारी अभिजीत सिंह मौजूद रहे।