फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Instructions for keeping wheat purchased in Panchayat buildings

पंचायत भवनों में खरीदे गेहूं को रखने के निर्देश

Sun, 16 Jul 2017 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 16 Jul 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
Instructions for keeping wheat purchased in Panchayat buildings
anaz, lalitpur news - फोटो : demo
ललितपुर।
विज्ञापन

न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना अंतर्गत खरीदे गए गेहूं को बारिश से बचाने के प्रयास तेज हो गए हैं। डीएम ने क्रय केंद्रों के निकट स्थित पंचायत भवन, सामुदायिक भवन अथवा अन्य सरकारी भवन में गेहूं को रखने के निर्देश दिए हैं।
 बीते माहों में चली खरीद के दौरान जिले में एक लाख तेरह हजार तीन सौ 49 मीट्रिक टन गेहूं किसानों से खरीदा गया। जिसे अब बारिश से बचाने की कोशिश हो रही है। जनपद की लगभग सभी गोदामों के फुल होने के बाद अब मंडियों की चबूतरों की बारी आ गई है। इसके बाद भी गेहूं के भंडारण की समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। इस समय करीब आठ हजार छह सौ मीट्रिक टन गेहूं समितियों में डिलीवरी के इंतजार में रखा हुआ है।
विज्ञापन


इसके मद्देनजर डीएम मानवेंद्र सिंह ने सहकारी समितियों में रखे गेहूं को बारिश से बचाने के लिए आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया कि क्रय किए गेहूं के खराब होने से इंकार नहीं किया जा सकता है। जो गेहूं क्रय केंद्रों में रखा है, उसे निकटस्थ स्थित पंचायत भवन, सामुदायिक भवन अथवा अन्य सरकारी भवन में रखवाएं। इसे तब तक रखा जाए जब तक खुले में भंडारित गेहूं की शत प्रतिशत डिलीवरी भारतीय खाद्य निगम के डिपो तक न हो जाए। उन्होंने पंचायत भवन, सामुदायिक भवन या अन्य सरकारी भवन में गेहूं रखवाने के लिए खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतनी है क्षमता      
जिले की बुढ़वार गोदाम में 25 हजार मीट्रिक टन, ककरुआ में 15 हजार मीट्रिक टन, अमरपुर मंडी गोदाम में 15 हजार मीट्रिक टन, नवीन गल्ला मंडी में 10 हजार मीट्रिक टन, गल्ला के मंडी के चबूतरों पर 15 हजार मीट्रिक टन, रोड़ा गोदाम में 02 हजार मीट्रिक टन अनाज रखने की क्षमता है।

आठ से दस दिन में डिलीवरी रखा का लक्ष्य
कहीं भी गेहूं के भीगने की संभावना नहीं है। आठ से दस दिन में समितियों पर रखे गेहूं की डिलीवरी कराने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। आज 65 गाड़ियों से गेहूं का उठान हुआ है। बीते दिनों रेलवे की एक रैक भी जिले से रवाना हो गई है।

अनुपम निगम
जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी ललितपुर।

जिलों के अफसर होंगे पुरस्कृत
सहकारिता विभाग ने विभिन्न जिलों के अफसरों को सराहनीय कार्य के लिए पुरस्कृत करने का निर्णय लिया है। अपर आयुक्त और अपर निबंधक आलोक दीक्षित ने पीसीएफ प्रबंध निदेशक को भेजे पत्र में कहा कि वर्ष 2017-18 गेहूं खरीद में सराहनीय भूमिका रही है। जिस पर लखनऊ, झांसी, बरेली के संयुक्त आयुक्त और संयुक्त निबंधक व लखीमपुर खीरी, बहराइच, ललितपुर के सहायक आयुक्त और सहायक निबंधक को पुरस्कृत किया जाना प्रस्तावित है। 18 जुलाई को लखनऊ में सहकारिता मंत्री द्वारा सम्मानित किया जाएगा। सहायक निबंधक अनूप कुमार द्विवेदी ने जिले में 11 नए केंद्रों की स्थापना कराई, जिससे गेहूं की रिकार्ड स्तर पर खरीद हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed