{"_id":"5e1628e98ebc3e87f7369e65","slug":"instruction-for-action-on-accountant-complaining-of-plot-possession-lalitpur-news-jhs157028539","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लॉट पर कब्जे की शिकायत, लेखपाल पर कार्रवाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लॉट पर कब्जे की शिकायत, लेखपाल पर कार्रवाई के निर्देश
विज्ञापन
नेहरू नगर में स्थित जमीन पर कब्जे की शिकायत को लेकर पहुंचे डीएम योगेश कुमार शुक्ल
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। बुधवार को उस समय राजस्व महकमे में खलबली मच गई, जब डीएम प्लॉट पर कब्जा होने की शिकायत को लेकर मोहल्ला नेहरू नगर पहुंच गए। उन्होंने तहसीलदार से सवाल-जवाब किए व लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
मोहल्ला नेहरू नगर निवासी फूलवती ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि उसके प्लॉट पर ग्राम बख्तर निवासी कुछ लोग जबरिया कब्जा कर रहे हैं। इसमें राजस्व विभाग के एक कर्मचारी की मिलीभगत सामने आ रही है। उन्होंने निर्माण कार्य शुरू कर दिया है और प्रशासनिक अधिकारियों को गुमराह कर अपने पक्ष में आदेश करा लिया है। विपक्षीगण गुंडागर्दी के बल पर प्लॉट पर काबिज होना चाहते हैं। लेखपाल को छोड़कर अन्य किसी अधिकारी से जांच कराई जाए।
इस प्रार्थना पत्र को पढ़कर डीएम योगेश कुमार शुक्ल स्वयं राजस्व अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच गए। तहसीलदार मनोज कुमार सरोज से कई सवाल किए। यही नहीं, उन्होंने उनसे नाराजगी प्रकट की, साथ ही लेखपाल को निलंबित करने के निर्देश दिए। इससे मौके पर मौजूद राजस्व कर्मी सहम गए। देर शाम तक लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो सकी। विभागीय अफसरों का कहना है कि जिलाधिकारी का आदेश प्राप्त होने पर लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
मोहल्ला नेहरू नगर में प्लॉट पर कब्जा होने संबंधी शिकायत थी, जिसे जिलाधिकारी समझने के लिए मौके पर गए थे। जिलाधिकारी ने लेखपाल को मौके पर मौखिक रूप में निलंबित करने के लिए कहा था। इस संबंध में एसडीएम सदर को अवगत करा दिया है। जिलाधिकारी ने दोनों पक्षों को दुबारा बुलाया है।
- मनोज कुमार सरोज, तहसीलदार, सदर
नेहरू नगर के प्लॉट का प्रकरण संज्ञान में है। मामला सिविल कोर्ट से संबंधित है। यदि लेखपाल के निलंबन के संबंध में लिखित या मौखिक आदेश प्राप्त होता है तो जरूर कार्रवाई की जाएगी।
- गजल भारद्वाज, उप जिलाधिकारी सदर