{"_id":"68ee73f7d27021358b073117","slug":"instagram-lover-girlfriend-came-to-meet-him-created-ruckus-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंस्टाग्राम प्रेमी के हवाहवाई सपने: 250 किमी का सफर तय कर पहुंची प्रेमिका तो खुल गया भेद, जमकर काटा बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंस्टाग्राम प्रेमी के हवाहवाई सपने: 250 किमी का सफर तय कर पहुंची प्रेमिका तो खुल गया भेद, जमकर काटा बवाल
Tue, 14 Oct 2025 09:42 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Published by: दीपक महाजन
Updated Tue, 14 Oct 2025 09:42 PM IST
सार
इंस्टाग्राम पर युवक ने युवती को बड़े-बड़े सपना दिखाएं। अपने आप को बड़ा व्यापारी बताकर बड़े मकान की तस्वीरें भेजी। मौके पर जब युवती पहुंची तो सन्न रह गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंस्टाग्राम के प्रेमी से मिलने के लिये प्रेमिका अपना घर छोड़ कर भाग निकली और करीब ढाई सौ किलामीटर का सफर तय कर आशिक के घर पहुंच गई। वहां पहुंचते ही वह भौचक्की रह गई उसे समझते देर नहीं लगी कि उसे जो इंस्ट्राग्राम पर सपने दिखाये गये वह हवाहवाई है। इसके बाद युवती का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उसने जमकर बवाल काटा। पीछे से युवती के माता-पिता भी पहुंच गये। जिनके समझाने के बाद वह अपने घर की ओर रवाना हो गयी।
विज्ञापन
भोपाल से घर छोड़कर भाग निकली
इंस्टाग्राम पर ललितपुर के युवक की भोपाल की एक युवती से दोस्ती हो गई। इंस्टाग्राम पर ही धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। युवक ने युवती को बड़े-बड़े सपना दिखाएं। अपने आप को बड़ा व्यापारी बताकर बड़े मकान की तस्वीरें भेजी। इसके बाद प्रेमिका प्रेमी से मिलने के लिए अपना घर छोड़ भाग निकली और प्रेमी को बिना बताये उसकी लोकेशन ट्रेस करते हुये 250 किलोमीटर का सफर तय कर भोपाल से ललितपुर के एक कस्बा में आ गई। लेकिन जब वह अपने आशिक के पास पहुंची तो उसका भेद खुल गया और युवती का सपना चूर-चूर हो गया। युवक की हरकत से नाराज़ होकर युवती हंगामा काटने लगी। उसने युवक को खूब खरी खोटी सुनाई। यह खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। तमाशबीनों का हुजूम जमा हो गया।
विज्ञापन
पहले एक और युवती को भी लिया था झांसे में
इधर, बेटी के घर से जाने की जानकारी मिलते ही पीछे से मौके पर माता-पिता भी पहुंच गए। जिनके समझाने के बाद रोते हुए युवती घर जाने को राजी हो गई और बस से भोपाल के लिए रवाना हो गई। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। बताया गया है कि युवक पहले भी ऐसी हरकत कर चुका है। ग्वालियर से भी एक युवती बातों के झांसे में आ गई थी। लेकिन मौके पर आने के बाद उसका भेद खुल गया था और वापस अपने घर चली गयी थी।
विज्ञापन